फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aamir khan turns into vegetarian

आज्ञाकारी आमिर ने पत्नी के कहने पर छोड़ा नॉनवेज

Thu, 12 Mar 2015 12:27 PM IST
Updated Thu, 12 Mar 2015 12:27 PM IST
विज्ञापन
aamir khan turns into vegetarian

आमिर खान ने एक अच्छे पति का फर्ज निभाते हुए अपनी पत्नी किरण की बात मानते हुए वह काम किया है जिसे वह सालों से नहीं कर पा रहे थे। आमिर, किरण के कहने पर नॉनवेज का त्याग कर वेजिटेरियन बन गए हैं।

विज्ञापन


वैसे आमिर खान 50 साल के आसपास हो गए हैं ऐसे में नॉनवेज छोड़कर वह बीमारियों से भी बचने की सोच रहे हैं। साथ ही युवा दिखने की चाहत आमिर में अभी भी है। इसलिए उन्होंने मांसाहारी भोजन से पूरी तरह से मोहभंग कर लिया है।
विज्ञापन


उम्र के इस पड़ाव पर भी आमिर की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो रही हैं ऐसे में आमिर का भी फर्ज बनता है कि वह अपने प्रशंसकों को लंबे समय मनोरंजन कर सकें। आमिर सालों से नॉनवेज का मजा लेते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है बिरयानी और मटन कोरमा खाए बिना आमिर रह नहीं सकते थे। लेकिन अब इसके उलट आमिर इन चीजों की तरफ पलट कर देख भी नहीं रहे। हालांकि नॉनवेज छोड़ने के लिए उनकी पत्नी किरण ने उनको प्रेरित किया।

किरण ने उनको नॉनवेज से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया। साथ ही यह भी बताया कि नॉनवेज छोड़ने से तमाम बीमारियों से दूर हुआ जा सकता है और लंबे समय तक युवा दिख सकते हैं।

आमिर चाह कर भी नॉनवेज नहीं छोड़ पा रहे थे लेकिन किरण के समझाने पर उन्होंने ये कर दिखाया। वैसे आमिर की पत्नी किरण खुद शाकाहारी हैं और उन्होंने आमिर को ऐसा वीडियो दिखाया जिसमें चिकित्सक साफ कह रहे हैं कि नॉनवेज छोड़ने से कम से कम 15 बीमारियों से आराम से बचा जा सकता है।

दंगल' के लिए भी कर सकते हैं ऐसा

aamir khan turns into vegetarian

वैसे सूत्रों का यह भी कहना है कि आमिर ने अपनी आगामी फिल्म दंगल के लिए नॉनवेज छोड़ा है। सब जानते हैं कि आमिर अपने हर किरदार के लिए डूब कर मेहनत करते हैं।

ऐसे में दंगल में वह एक शाकाहारी उम्रदराज पहलवान का किरदार निभा रहे हैं। इस किरदार को पर्दे पर वास्तविक दिखाने के लिए आमिर ने नॉनवेज छोड़ रखा है। ताकि असल जिंदगी में शाकाहारी इंसान की आदतों पर अमल कर वह उसे पर्दे पर बेहतरीन तरीके से ढाल सकें। दंगल में आमिर एक बेटी के पिता भी बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed