फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan starrer biopic of Gulshan Kumar will release Christmas 2019

गुलशन कुमार की बायोपिक की रिलीज डेट का हुआ खुलासा, इस दिन बनेंगे आमिर 'मुगल'

Thu, 26 Jul 2018 06:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Jul 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan starrer biopic of Gulshan Kumar will release Christmas 2019
बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' यानी आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के अलावा बॉलीवुड के शानदार गायक और टी सीरीज कंपनी के मालिक गुलशन कुमार की बायोपिक 'मुगल' को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने का खुलासा किया है। इसके साथ ही फिल्म को लेकर तैयारी शुरू की जा रही है। खबर है कि गुलशन कुमार की बायोपिक को आमिर खान प्रोड्यक्शन और टी सीरीज मिलकर बनाएंगे।
विज्ञापन


इस बीच अब फिल्म से जुड़ी एक और अहम बात सामने आई है। आमिर खान और टी सीरीज ने गुलशन की बायोपिक की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया हैै। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो गुलशन कुमार की यह बायोपिक 2019 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस साल के अंत तक इस बायोपिक की शूटिंग को शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि गुलशन कुमार की इस बायोपिक को सुभाष कपूर ने लिखा है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि साल 1997 में मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) में शिव मंदिर के पास गुलशन कुमार की हत्या कर दी गई थी। गौरतलब है कि इस मर्डर में म्यूजिक कंपोजर नदीम सैफी का नाम सामने आया था। कहा गया कि अंडरवर्ल्ड के साथ मिलकर नदीम ने हत्या की साजिश रची थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed