फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Spotted Outside Zoya Akhtar Office New Look Goes Viral On Social Media

Aamir Khan: जोया अख्तर के ऑफिस के बाहर अलग अंदाज में दिखे आमिर खान, नया लुक हुआ वायरल

Sat, 04 Mar 2023 06:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 04 Mar 2023 06:01 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर आमिर का लुक तेजी से वायरल हो रहा है। ताजा तस्वीर में आमिर काले बालों और छोटी दाढ़ी के साथ नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Aamir Khan Spotted Outside Zoya Akhtar Office New Look Goes Viral On Social Media
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद आमिर इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से दूर चल रहे हैं। हालांकि, इसके बाद भी वह लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर हाल ही में फिल्म निर्देशक जोया अख्तर के ऑफिस के बाहर नजर आए। इस दौरान उनका बदला हुआ अंदाज देखने को मिला। 

विज्ञापन

नए लुक में आमिर खान
सोशल मीडिया पर आमिर का लुक तेजी से वायरल हो रहा है। ताजा तस्वीर में आमिर काले बालों और छोटी दाढ़ी के साथ नजर आ रहे हैं। जोया के ऑफिस के बाहर आमिर ग्रे स्वेट शर्ट ब्लैक पैंट में नजर आए। इस दौरान उनके साथ एक सफेद और काले रंग का कुत्ता भी नजर आया। नए लुक में आमिर ने पैपराजी को फोटो खींचने के लिए खुशी-खुशी पोज भी दिए।
विज्ञापन

लाल सिंह चड्ढा में आए थे नजर
बता दें कि साल 2022 आमिर खान के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं गुजरा था। बीते वर्ष आमिर ने लंबे समय के बाद लाल सिंह चड्ढा से बड़े पर्दे पर वापसी की थी। हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। बड़े बजट में बनी यह फिल्म अपनी लागत तक निकालने में नाकाम साबित हुई थी। इस फिल्म की असफलता के बाद आमिर का गहरा सदमा पहुंचा था। यही वजह थी कि इसके बाद कुछ समय के लिए उन्होंने एक्टिंग से दूरी बनाने का एलान कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Benny Dayal: सिंगिंग लाइव कॉन्सर्ट के दौरान ड्रोन कैमरा से घायल हुए बेनी दयाल, वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट
चैंपियन का करेंगे निर्माण
एक इवेंट के दौरान आमिर ने बताया था कि वह अपने परिवार को कुछ समय देना चाहते हैं। इस वजह से उन्होंने यह फैसला किया है। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया था कि इस दौरान वह प्रोडक्शन के काम पर फोकस करेंगे। गौरतलब है कि आमिर इन दिनों चैंपियंस को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह  दावा किया गया था कि आमिर के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान नजर आ सकते हैं।
/यह भी पढ़ें- Gauri Khan: पठान की कामयाबी पर झूम उठी गौरी खान, कमाई की रिकॉर्ड तोड़ लकीर पर कुछ यूं जाहिर की खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed