{"_id":"591d42894f1c1b2d0bf23858","slug":"aamir-khan-spotted-in-bandra-where-he-was-wearing-nose-pin","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोज पिन पहने बांद्रा में स्पॉट हुए आमिर खान, तस्वीर आई सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नोज पिन पहने बांद्रा में स्पॉट हुए आमिर खान, तस्वीर आई सामने
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Thu, 18 May 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
आमिर खान
- फोटो : bollywoodlife
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड स्टार आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म के लिए उनके लुक को लेकर पहले ही कई कयास लगाए जा चुके हैं। जैसे कि कहा जा रहा है कि फिल्म में उन्हें बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ पगड़ी बांधे दिखाया जाएगा। इसी बीच आमिर की एक फोटो और वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने नोज पिन पहनी हुई है।
विज्ञापन
आमिर को बांद्रा में स्पॉट किया गया जहां वो नोज पिन पहने नजर आए। हालांकि ये पहली बार नहीं था जब वो इस लुक में दिखे, इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत ने आमिर के साथ एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें वो नोज पिन पहने हुए थे।
विज्ञापन
फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में आमिर के अलावा अमिताभ बच्चन भी हैं। आमिर हर बार की तरह इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए काफी वजन कम कर लिया है।
विज्ञापन