{"_id":"628f7f53f8f07405b25e78cf","slug":"aamir-khan-sister-nikhat-khan-to-start-acting-career-soon-will-make-tv-debut-with-this-star-plus-show","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nikhat Khan: आमिर खान की बहन भी उतरीं एक्टिंग के मैदान में, स्टार प्लस के इस शो से होगा टीवी डेब्यू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nikhat Khan: आमिर खान की बहन भी उतरीं एक्टिंग के मैदान में, स्टार प्लस के इस शो से होगा टीवी डेब्यू
Thu, 26 May 2022 06:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 26 May 2022 06:58 PM IST
सार
आमिर खान की बहन निखत खान हेगड़े टीवी पर डेब्यू करने जा रही हैं। खास बात यह है कि शो अपने अनोखे कॉन्सेप्ट के कारण दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। इस शो में वह महत्वपूर्ण किरदार निभाती नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
निखत खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विस्तार
स्टार प्लस के प्रसिद्ध शो 'दिया और बाती हम' के मेकर्स जिन्होंने संध्या की प्रेरक कहानी को घर-घर तक पहुंचाया और हर छोटे शहर की लड़की को हौसले की उड़ान भरने की हिम्मत दी। इसी कहानी को ध्यान में रखते हुए शशि और सुमित प्रोडक्शन और चैनल मिलकर बन्नी की अद्भुत कहानी को लेकर आ रहा है, जिसका प्रोमो टीवी पर आने के बाद से ही शो का मुख्य किरदार बन्नी (उल्का गुप्ता द्वारा अभिनीत किरदार) चर्चा का विषय बन चुकी है। 'बन्नी चाउ होम डेलिवरी' शो की कहानी उतनी ही विशिष्ट, वास्तविक और लुभावनी है जितनी ये अपने शीर्षक से लगती है।
विज्ञापन
Trending Videos
खास बात है कि शो अपने अनोखे कॉन्सेप्ट के कारण दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। यह शो 'बन्नी' नाम की एक लड़की के बारे में है, जो घर का खाना बनाकर बांटने से जुड़ा व्यवसाय चलाती है। वह उन लोगों को घर वाला लजीज खाना खिलाती हैं जो स्थिर वेतन की तलाश में अपने घर से दूर हैं और अपनी मां के खाने को बहुत मिस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बन्नी के मुख्य किरदार में अभिनेत्री उल्का गुप्ता एक बार फिर लड़कियों को जोश से भर देंगी और यह साबित कर देंगी कि छोटे शहर की लडकियां अगर चाहें तो सब कर सकती हैं। वहीं प्रविष्ट मिश्रा भी अपने बिलकुल नए और हटके किरदार से दर्शकों को स्तब्ध कर देंगे। जहाँ वे एक विशेष रूप से मानसिक तौर पर विकलांग व्यक्ति का किरदार निभाएंगे।
खबर है कि शो में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बहन निखत खान हेगड़े पहली बार स्टार प्लस के 'बन्नी चाउ होम डेलिवरी' शो से अपना टीवी डेब्यू करेंगी। साथ ही वे एक महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगी, जिनकी एंट्री से शो में दर्शकों को कई ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे।
'बन्नी चाउ होम डेलिवरी' शो में अपने किरदार को लेकर उत्साहित बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बहन निखत खान हेगड़े बताती हैं, "मैं स्टार प्लस के शो 'बन्नी चाउ होम डेलिवरी' में अपना महत्वपूर्ण किरदार निभाने को लेकर उत्साहित हूं। इससे पहले मैंने बड़े परदे पर कई किरदार निभाए हैं, लेकिन इस शो के जरिए पहली बार मैं अपने दर्शकों के घरों से उनके दिल तक पहुंचने की कोशिश करुँगी। मुझे इस शो का कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आया जहां बन्नी हर छोटे शहर की लड़की को अपनी कहानी से कुछ नया करने का हौसला देती है. मुझे उम्मीद है अपने इस ख़ास किरदार में अपना बेस्ट दूंगी और दर्शक मुझे पहली बार छोटे स्क्रीन पर देखकर सराहेंगे।"