फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan's daughter in 'Dangal

बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं आमिर

Sat, 28 Feb 2015 10:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो Updated Sat, 28 Feb 2015 10:42 AM IST
विज्ञापन
Aamir Khan's daughter in 'Dangal
'दंगल' में आमिर 55 साल के पहलवान की भूमिका तो निभा रहे हैं, परंतु सूत्रों पर भरोसा करें तो फिल्म में वह चार जवा बेटियों के पिता के रूप में भी नजर आएंगे।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, अभी तक किसी अभिनेत्री का नाम तय नहीं हुआ है मगर 14 से 18 साल की लड़कियों की तलाश जारी है, जो आमिर की बेटियों की भूमिका निभा सकें। बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों के नाम पर भी निर्माताओं ने चर्चा की है, परंतु अभी तक कुछ तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि फिल्म हरियाणा के पहलवान महावीर फोगट के जीवन पर आधारित है, जिनकी दो बेटियां (गीता और बबीता कुमारी) राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमिर के इस फिल्म में चार लुक होंगे, जिनमें 55 साल के पिता का लुक भी शामिल है। आमिर फिल्म की कास्टिंग से दूर हैं। कास्टिंग मुकेश छाबड़िया कर रहे हैं, जो जल्द ही उत्तर भारत के शहरों में ऐसी लड़कियों का ऑडिशन करेंगे जो आमिर की बेटियों की भूमिका निभा सकें।

उनका कहना है कि हम अच्छा अभिनय करने वाली लड़कियों को तवज्जो देंगे न कि ग्लैमर पर ध्यान होगा। फिल्म की शूटिंग 2015 के दूसरे हिस्से में शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed