फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan's 'Dangal' is to be released in a few days

आमिर खान की फिल्म है छोटे-बड़े परदे के सबसे बड़े कलाकारों का ‘दंगल’

Sun, 18 Dec 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Sun, 18 Dec 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan's 'Dangal' is to be released in a few days
फिल्म 'दंगल' का एक दृश्य
पार्वती भाभी को भला देश कैसे भूल सकता है। डेली सोप में पार्वती भाभी का अहम किरदार निभाने वाली साक्षी तंवर का नाम छोटे परदे की सबसे मशहूर अभिनेत्री के तौर पर लिया जाता है। वह हिंदुस्तान की आदर्श बहू हैं।
विज्ञापन


छोटे परदे की यह सुंदर सलोनी बहू 23 दिसंबर को बड़े परदे पर नए अवतार में दिखेगी। छोटे परदे और बड़े परदे के इस अनूठे संगम का हिंदी सिनेमा के चाहने वालों को बेसब्री से इंतजार है। नितेश तिवारी निर्देशित यह फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन


यह तो सभी जानते हैं कि अगर अभिनेता आमिर खान कोई काम हाथ में लेते हैं, तो उसे सौ फीसदी परफेक्शन के साथ करने में ही यकीन रखते हैं। आमिर ने ‘दंगल’ के लिए जो मशक्कत की है, वह अपने आप में एक मिसाल बन चुकी है। हिंदी सिनेमा में इससे पहले किसी भी कलाकार ने किरदार के लिए अपना वजन 27 किलो कम नहीं किया। आमिर का यह माचो अवतार देखने की तमन्ना हर दर्शक को है। तो दूसरी तरफ साक्षी तंवर ने भी फिल्म ‘दंगल’ के लिए दिनरात मेहनत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

‘दंगल’ से बिग स्क्रीन की शुरुआत करेंगी साक्षी

Aamir Khan's 'Dangal' is to be released in a few days
dangal - फोटो : File Photo
मूल रूप से हिंदी पट्टी की रहने वाली साक्षी को फिल्म के लिए हरियाणवी लहजा सीखना था और इस लहजे को आमिर के परफेक्शन लेवल से मैच कराने के लिए साक्षी ने बहुत साधना की है। फिल्म के ट्रेलर में जब साक्षी को लोगों ने हरियाणवी बोलते देखा, तो सब दंग रह गए। इससे पहले साक्षी तंवर ने फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ के लिए भोजपुरी में महारत हासिल की थी। यह फिल्म अब तक रिलीज नहीं हुई है। लिहाजा साक्षी तंवर ‘दंगल’ से बिग स्क्रीन की शुरुआत करेंगी। 

दंगल में महावीर फोगट बनने के लिए आमिर खान ने जो मेहनत की है, उससे किसी भी मायने में कम परिश्रम साक्षी तंवर ने उनकी पत्नी दया कौर का किरदार निभाने में नहीं की है। महावीर और दया की यह जोड़ी बड़े परदे पर एक अलग तरह बोली, भाषा और कलेवर का कमाल दिखाने को तैयार है। आमिर और साक्षी की पेयरिंग को लेकर दोनों को चाहने वालों में भी गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। महावीर फोगट की इस बायोपिक दंगल का निर्माण आमिर खान ने अपनी पत्नी किरण राव और सिद्धार्थ राय कपूर के साथ मिलकर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed