फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir khan on special screening of sala khadoos

आमिर खान का खुलासा, बताया कब करेंगे सनी लियोनी के साथ काम

Thu, 28 Jan 2016 12:51 PM IST
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
Aamir khan on special screening of sala khadoos

29 जनवरी को रिलीज हो रही आर माधवन की लंबे समय से अटकी फिल्म साला खडूस की दिल्ली में खास स्क्रीनिंग रखी गई। इस मौके पर माधवन, फिल्म की हीरोइन रितिका, निर्माता राजकुमार हिरानी के साथ खास दोस्त आमिर खान भी पहुंचे।

विज्ञापन


इस दौरान चारों ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए। आमिर इस फिल्म का हिस्सा नहीं है लेकिन खास तौर पर यह फिल्म अपने दोस्त माधवन और राजू हिरानी के लिए देखने आए थे। ऐसे में माधवन आमिर की उपस्थिति से काफी नर्वस महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन


उनसे पूछा गया कि आमिर फिल्म देखने जा रहे हैं तो उन्हें किस तरह की प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। मादवन बोले,''आमिर सही बेझिझक राए देंगे। उन्हें फिल्म जैसी भी लगेगा, वे दिल से बताएगा। माधवन का कहना था कि आमिर देखने जा रहे हैं इसलिए उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि वो कोई फाइनल एग्जैम देने जा रहे हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


3 साल की रीसर्च के बाद बनी इस फिल्म के लिए माधवन को पहले कोई निर्माता नहीं मिल रहा था और काफी बाद में राजू हिरानी ने उनका साथ दिया। क्या फिल्म में कोई कमी होने के कारण निर्माता इसके लिए राजी नहीं हुए के कड़े सावल पर माधवन ने क्या कहा, जानिए अलगी स्लाइड में।

बॉक्सिंग में भी होता है लड़कियों का शोषण

Aamir khan on special screening of sala khadoos

फिल्म में कमी होने की बात पर माधवन ने हामी भरी। उनका कहना था कि फिल्म की वो बात जो दूसरे नहीं समझ पाए वो राजू समझ गए। वहीं, राजू हिरानी ने फिल्म में क्या खास पाया के सवाल पर यह जवाब दिया कि जब माधवन ने 20 मिनट में उन्हें स्टोरी सुनाई तो काफी अच्छी लगी, इसीलिए वे इसमें पैसा लगाने के लिए तैयार हुए।

साला खडूस बॉक्सिग पर आधारित है। इसी पर फिल्म की हीरोइन रितिका ने हाल ही में बयान दिया था कि असल में भी बॉस्किंग इंडस्ट्री में काफी शोषण होता है और यहां भी कोच कुछ लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए शारीरिक फायदा उठाते हैं। पहली फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इतना बोल्ड बयान देना क्या रितिका पर भारी पड़ सकता है के सवाल पर रितिका ने बेबाक राए रखी।

वो बोली कि बॉक्सिंग में शोषण को लेकर दिए बयान पर रितिका बोलीं कि उन्हें नहीं लगता उन्होंने कुछ गलत बोला है। फिल्म देख चुके बॉक्सर्स भी मानते हैं कि इस इंडस्ट्री में भी काफी गलत चीजें होती हैं। गौरतलब है कि रितिक असल में भी बॉक्सर ही हैं।

3 ईडियट्स के दूसरे भाग पर अटकलें तेज

Aamir khan on special screening of sala khadoos

हाल ही में खबरें ये भी आई थीं कि राजू हिरानी जल्द ही 3 ईडियट्स का सीक्वेल बना सकते हैं। ऐसे में आमिर, माधवन और राजू के एक साथ होने को क्या इस बात का इशारा माना जाए? इस पर आमिर यह कह कर बच निकले कि फिलहाल राजू ने उन्हें हिंट दिया तो उन्होंने मीडिया को दे दिया। असल में ये तभी होगा जब वो स्क्रिप्ट लेकर आएंगे, उम्मीद है ऐसा जल्द हो।

आमिर ने अपनी आने वाली फिल्म दंगल पर भी बात की जिसमें वो एक पहलवान का रोल निभा रहे हैं। वो पहले ही फिल्म के लिए काफी वजन बढ़ा चुके हैं और अब उन्हें बचपन का रोल दिखाने के लिए उन्हें फिर वजन घटाना है।

ऐसे में क्या बार-बार बजन घटाना-बढ़ाना परेशानी की बात नहीं होती? इस आमिर का जवाब था कि कलाकारों का शरीर उनका यंत्र होता है। रोल के हिसाब से इसे बदलना पड़ता है। ये मुश्किल होता है लेकिन करना पड़ता है। आमिर से सनी लियोनी के साथ काम करने पर भी सवाल पूछा गया और उनका जवाब बहुत दिलचस्प था।

आमिर कब करेंगे सनी लियोनी के साथ फिल्म!

Aamir khan on special screening of sala khadoos

आमिर ने हाल ही में सनी लियोनी से एक इंटरव्यू में पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया जताते हुए बोला था कि उन्हें सनी के साथ काम कर के बहुत अच्छा लगेगा।

दरअसल उस इंटरव्यू में सनी से पूछा गया था कि क्या उन्हें लगता है आमिर खान जैसा सितारा उनके बीते कल को देखते हुए उनके साथ काम करना चाहेग।

इस इंटरव्यू की काफी आलोचना भी हुई थी लेकिन आमिर के बयान ने काफी हलचल मचा दी थी। इसी पर आमिर से सवाल हुआ कि वे कब सनी के साथ फिल्म में नजर आएंगे तो उन्होंने बात यह कह कर टाल दी कि जैसे ही कोई अच्छी कहानी मिलेगी, वे साथ काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed