फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Movie Laal Singh Chaddha Shooting With women driver Sakha cabs

महिला टैक्सी ड्राइवरों संग होगी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग, दिल्ली पहुंचे आमिर खान ने दिए निर्देश

Mon, 05 Oct 2020 07:22 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 05 Oct 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Movie Laal Singh Chaddha Shooting With women driver Sakha cabs
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : File Photo

आमिर खान अपनी पूरी टीम के साथ इस समय दिल्ली में अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कर रहे हैं। आमिर ने इस शूटिंग में हिस्सा ले रहे हर कलाकार, तकनीशिन और कर्मचारी को पूरे दिल्ली शेड्यूल के दौरान महिलाओं द्वारा संचालित सखा टैक्सी से सेवा लेने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


गौतरतलब है कि आमिर ने पहली बार अपने कार्यक्रम ‘सत्यमेव जयते’ में इस सखा कैब से दुनिया को परिचित कराया था। ये सेवा घरेलू दुर्व्यवहार और उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। आमिर ने तब इनके उल्लेखनीय कार्य की सराहना भी की थी। जानकारी के मुताबिक आमिर तभी से इस सेवा की सहायता करते रहे हैं और जब भी मौका मिलता है उनकी सेवाएं भी लेते हैं।

विज्ञापन

Aamir Khan Movie Laal Singh Chaddha Shooting With women driver Sakha cabs
आमिर खान - फोटो : amar ujala mumbai

कोविड-19 के कारण और सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आमिर ने इस टैक्सी सेवा की सभी महिला ड्राइवरों के लिए पूरे 45 दिन तक उनके ठहरने और अन्य ज़रूरतों के लिए विशेष व्यवस्था करने के लिए अपनी प्रोडक्शन टीम को निर्देश दिए है। आमिर और उनकी टीम दिल्ली में 45 दिन रहेगी और फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का काफी सारा हिस्सा राष्ट्रीय राजधानी में शूट करेगी।

फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के लिए सबसे पहले पहुंचने वालों में इसकी अभिनेत्री करीना कपूर खान भी शामिल हैं। उनके अपने पति और बेटे के साथ पटौदी पैलेस में रुकने की खबर है। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ का ऑफीशियल रीमेक है। फिल्म की कहानी के बहाने देश में पिछले 70 साल में आए बदलाव की झलकियां दिखाने का आमिर का इरादा है। फिल्म ही हिंदी स्क्रिप्ट चर्चित अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed