फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aamir khan meet mumbai police

पुलिस से मदद मांगने पहुंचे आमिर खान

Mon, 10 Mar 2014 11:41 AM IST
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल Updated Mon, 10 Mar 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
aamir khan meet mumbai police

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने मुंबई पुलिस के पास अपनी एक शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हैं। मामला उनके टीवी शो का है।

विज्ञापन


आमिर खान ने अपने खिलाफ सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर चलाए जा रहे कथित अपमानजनक अभियान की मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला उनके टीवी शो सत्यमेव जयते से जुड़ा है।

आमिर ने मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया और ज्वाइंट कमिश्नर सदानंद दाते से मुलाकात की। उन्होंने उनको अपने टीवी शो 'सत्यमेव जयते' की छवि खराब करने के लिए फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सअप पर चलाए जा रहे दुर्भावनापूर्ण अभियान के बारे में बताया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने उन्हें शीघ्र जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया। एक अधिकारिक बयान में कहा गया कि अपराध शाखा की साइबर सेल मामले की जांच करेगी।'सत्यमेव जयते' के साथ मई, 2012 में पहली बार छोटे पर्दे पर पेश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


'सत्यमेव जयते' का दूसरा संस्करण दो मार्च से स्टार प्लस पर शुरू हुआ। पहले एपिसोड में उन्होंने दुष्कर्म पीड़ितों के मसले को उठाया जबकि रविवार को प्रसारित दूसरे एपिसोड में रुपहले पर्दे के अभिनेता ने पुलिस व्यवस्था पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed