फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aamir khan kartik aaryan and kiran rao attend wedding ceremony at bhopal

Aamir Khan: पत्नी किरण राव संग भोपाल पहुंचे आमिर खान, कार्तिक आर्यन संग जमकर किया डांस

Mon, 30 Jan 2023 07:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 30 Jan 2023 07:08 PM IST
सार

इस शादी समारोह में आमिर के साथ पंजाबी सिंगर जस्सी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस नेता ऋषभ शेट्टी भी शामिल हुए। इस दौरान आमिर खान ने सभी का मनोरंजन भी किया।

विज्ञापन
aamir khan kartik aaryan and kiran rao attend wedding ceremony at bhopal
आमिर खान, कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आमिर खान हिंदी सिनेमा के दिग्गज सितारे हैं। उनको आखिरी बार साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी। लेकिन आमिर का किरदार लोगों को पसंद आया था। लेकिन आमिर खान को सार्वजनिक समारोह में बहुत कम स्पॉट किया जाता है। हाल ही में अभिनेता अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ एक शादी समारोह में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कार्तिक आर्यन भी थे। 

विज्ञापन


आमिर ने गाया गाना
इस शादी समारोह में आमिर के साथ पंजाबी सिंगर जस्सी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस नेता ऋषभ शेट्टी भी शामिल हुए। इस दौरान आमिर खान ने सभी का मनोरंजन भी किया। इस इवेंट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस दौरान आमिर खान ने अपनी फिल्म राजा हिंदुस्तानी का गाना आए हो मेरी जिंदगी में भी गाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- Pathaan: सिद्धार्थ आनंद ने किया 'पठान 2' का एलान, 'पठान' की सफलता के बाद फैंस को दिया बड़ा तोहफा
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्तिक संग किया डांस
बता दें कि आमिर खान के साथ इस वीडियो में कार्तिक आर्यन भी नजर आ रहे हैं। शादी में आमिर खान काले रंग की शेरवानी में नजर आ रहे हैं तो वहीं कार्तिक आर्यन भी ऑल ब्लैक लुक में हैं। वहीं एक दूसरे वीडियो में आमिर खान और  कार्तिक आर्यन तूने मारी एंट्री पर झूमते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस इवेंट के काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed