फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   3 Idiots sequel announced! Aamir Khan not in the cast

घोषित हुई 3 इडियट्स की सीक्वल, आमिर गायब?

Tue, 16 Dec 2014 03:52 PM IST
Updated Tue, 16 Dec 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
3 Idiots sequel announced! Aamir Khan not in the cast

थ्री इडियट्स के इडियट्स तो आपको याद ही होगें। यानी आमिर खान और उसके दोस्त हरमन जोशी व आर माधवन। तो तैयार हो जाइए थ्री इडियट्स पार्ट 2 के लिए। राजकुमार हिरानी ने यह घोषणा कर दी है कि 2009 की ब्लॉक बस्टर फिल्म थ्री इडियट्स के सीवक्ल पर काम कर रहें हैं।

विज्ञापन


हिरानी ने आमिर खान, करीना कपूर, आर माधवन, शरमन जोशी और बोमन इरानी को लेकर ‘3 इडियट्स' बनाई थी। दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी इस फिल्म को सिर चढ़ाया था। और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की, वहीं फिल्म ने दर्शकों के दिलों में भी जगह बनाई। ऐसे में यह जानना बेहद दिलचस्प होगा कि थ्री इडियट्स के सिक्वल में कौन-कौन्ा से स्टार्स होंगे?
विज्ञापन


निर्देशक का कहना है कि वह इस फिल्म का सीक्वल बनाना चाहते हैं और इस पर काम कर रहे हैं। हालांकि उन्हें इसके लिए अभी और वक्त चाहिए। क्योंकि फिलहाल, उनकी फिल्म ‘पीके' 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में भी आमिर खान मुख्य किरदार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार हिरानी की पहली पसंद नहीं थे आमिर

3 Idiots sequel announced! Aamir Khan not in the cast

थ्री इडियट्स के निर्माता राजकुमार हिरानी ने यह कह कर सनसनी फैला दी है कि उनकी सुपरहिट फिल्म थ्री इडियट्स के लिए उनकी पहली पसंद आमिर खान नहीं थे। पर इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि पर 'पीके' के लिए मेरे दिमाग में आमिर के सिवाय किसी और अभिनेता का ख्याल नहीं आया।

हमेशा प्रसिद्ध कलाकारों के साथ ही काम करने के सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं '3 इडियट' में नए अभिनेताओं के साथ काम करना चाहता था, यहां तक कि मैंने तीन लोग ढूंढ़ भी लिए थे। अकेले अभिनय करने में वे सभी अच्छे थे लेकिन उनकी जोड़ी नहीं जम रही थी। तब आमिर ने मुझे फोन किया और कहा कि मैं इस किरदार को निभा सकता हूं, और फिर मैंने सभी अभिनेताओं को बदल दिया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed