फिल्म 'पीके' में आमिर की जगह कमल हासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की फिल्म पीके में आमिर की जगह कमल हासन नजर आएंगे। खबर है कि फिल्म निर्माण कंपनी जेमिनी फिल्म सर्किट 'पीके' का रीमेक बनाने की तैयारी में है।
यह कंपनी डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' की रीमेक 'वसूल राजा एमबीबीएस' और 'थ्री ईडियट्स' की रीमेक 'ननबन' बना चुकी है। जेमिनी फिल्म सर्किट ने फिल्म के रीमेक के राइट्स खरीदे हैं और इसमें कमल हासन मुख्य भूमिका निभा सकते हैं।
कमल हासन कर सकते हैं निर्देशन
पीके की रीमेक को लेकर 'कमल हासन अपनी पसंद का निर्देशक चुनेंगे, वह फिल्म का निर्देशन स्वयं भी कर सकते हैं।' 'पीके' का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है और सुपरस्टार आमिर खान ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है।
यह फिल्म 2014 की सुपरहिट फिल्म साबित हुई। कमल हासन इस समय तमिल फिल्म 'उत्तम विलेन' और 'पापनाशम' में व्यस्त हैं। जेमिनी पहले भी हिरानी की दो फिल्मों के रीमेक बना चुके हैं और वे 'पीके' से काफी प्रभावित हैं।