{"_id":"5b966689867a557ff265da21","slug":"aamir-khan-dangal-colleague-denies-reports-of-hospital-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर ने आधी रात अस्पताल पहुंच बचाई थी जान, साउंड इंजीनियर शाजिथ कोयरी के बयान से पलटा केस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर ने आधी रात अस्पताल पहुंच बचाई थी जान, साउंड इंजीनियर शाजिथ कोयरी के बयान से पलटा केस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Sep 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
शाजिथ कोयरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाने जाने वाले आमिर खान ने रील लाइफ से हटकर रियल लाइफ में ऐसा काम किया है, जिसकी वजह से वह फैंस की नजरों में एक सच्चे हीरो बन बैठे हैं। आधी रात को जब किसी का अस्पताल से मदद के लिए फोन आया तो वो बिना पलक झपकाये मदद के लिए पहुंच गए।
दरअसल उन्होंने फिल्म 'दंगल' के साउंड इंजीनियर शाजिथ कोयरी को पैरालाइसिस का दौरा पड़ने पर न सिर्फ अस्पताल में एडमिट कराया बल्कि उसका सारा खर्च भी उठाया।
इस मामले में शाजिथ कोयरी का बयान सामने आया है। साजिथ का कहना है कि मीडिया में खबरें चल रही हैं कि लीलावती हॉस्पिटल से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल ले जाने का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि उन्होंने इलाज से इंकार कर दिया। जबकि ऐसा नहीं है। कृपया मेरी बीमारी को सनसनीखेज न बनाया जाए। उन्होंने कहा हॉस्पिटल बदलने का फैसला चिकित्सा कारणों से लिया गया था।
विज्ञापन
बता दें आमिर खान के इस सराहनीय काम के बाद फैंस ने ट्विटर पर उनकी जमकर तारीफ की है। फैंस ने उन्हें इतना सपोर्ट किया कि वह ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। बता दें कि जब शाजिथ को पैरालाइसिस का दौरा पड़ा था, तो उसे आपातकालीन में एडमिट कराया गया पर काफी देर तक जब डॉक्टर उसका इलाज नहीं कर पाए तो ऐसे में उनके परिवार ने आमिर खान से मदद मांगी।
आमिर खान तक जैसे ही यह बात पहुंची तो वह देर रात अस्पताल पहुंचे और उसे वहां से कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया और कई घंटे वह खुद वहां डॉक्टरों के संपर्क में रहे। आमिर के इस कदम से साउंड इंजीनियर शाजिथ कोयरी जान बच गई।