फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan And Ranbir Kapoor will shares screen together Alia Bhatt announced with poster release

Aamir Khan-Ranbir Kapoor: परदे पर साथ नजर आएंगे आमिर खान-रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने किया प्रोजेक्ट का एलान

Tue, 11 Mar 2025 02:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 11 Mar 2025 02:26 PM IST
सार

Aamir Khan And Ranbir Kapoor: अभिनेता आमिर खान और रणबीर कपूर एक साथ नजर आने वाले हैं। इसका एलान खुद आलिया भट्ट ने किया है।

विज्ञापन
Aamir Khan And Ranbir Kapoor will shares screen together Alia Bhatt announced with poster release
आमिर खान-रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम-@aliaabhatt

विस्तार

आमिर खान और रणबीर कपूर एक साथ परदे पर नजर आने वाले हैं। ऐसा कहना है खुद आलिया भट्ट का। आलिया ने आज मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें आमिर और रणबीर नजर आ रहे हैं। यह जानकर दर्शक काफी उत्साहित हैं और प्रोजेक्ट से जुड़ी डिलेट का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

आमिर-रणबीर का पोस्टर रिलीज
आलिया भट्ट ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। आलिया एक पोस्टर हाथ में लिए नजर आ रही हैं और कह रही हैं, 'मैं आप सभी को यह दिखाने का इंतजार कर रही थी। मेरे दो फेवरेट एक्टर साथ में दिखेंगे। एक-दूसरे के आमने-सामने'। इसके बाद आलिया ने पोस्टर दिखाया, जिसमें आमिर और रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

विज्ञापन
विज्ञापन

कल आएगी डिटेल सामने
पोस्ट के साथ आलिया ने कैप्शन लिखा है, 'सर्वश्रेष्ठ की लड़ाई! मेरे दो पसंदीदा अभिनेता एक-दूसरे के खिलाफ। कुछ बेहद रोमांचक जानकारी के लिए साथ बने रहिए। कल इस बारे में और डिटेल शेयर की जाएंगी'। आलिया ने आगे लिखा है, 'मुझे पता है कि आपको भी यह पोस्टर उतना ही पसंद आएगा जितना मुझे आया!!

यह खबर भी पढ़ें
Vishal Bhardwaj: शाहिद के साथ ‘अर्जुन उस्तरा’ को लेकर उत्साहित हैं विशाल, नाना के साथ काम न करे पर जताया अफसोस

विज्ञापन

क्या किसी विज्ञापन में साथ आएंगे नजर?
आलिया भट्ट ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें आमिर और रणबीर की तस्वीरों के साथ लिखा है, 'अल्टीमेट ब्लॉकबस्टर'। साथ ही निर्देशक के रूप में नितेश तिवारी का नाम है। फैंस जानना चाह रहे हैं कि क्या यह कोई नई फिल्म है। दरअसल, आलिया ने कैप्शन में हैशटैक के साथ एड (#ad) भी लिखा है। ऐसे में सवाल ये भी है कि क्या दोनों सुपरस्टार्स किसी विज्ञापन में साथ नजर आने वाले हैं।



यह खबर भी पढ़ें
Highest Grossers in South: 'जवान' से लेकर 'सुल्तान' तक, दक्षिण भारत में बंपर कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed