फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan and Kiran Rao celebrated son Azad 10th birthday watch beautiful video

Video: बेटे आजाद के बर्थडे पर साथ दिखे आमिर खान और किरण राव, सामने आया खूबसूरत वीडियो

Thu, 02 Dec 2021 09:09 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 02 Dec 2021 09:09 PM IST
सार

आमिर खान और किरण राव ने अपने बेटे आजाद का 10वां जन्मदिन मिलकर बनाया है, जिसकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गए हैं।

विज्ञापन
Aamir Khan and Kiran Rao celebrated son Azad 10th birthday watch beautiful video
आमिर खान, किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और किरण राव इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल हुआ करते थे लेकिन बीते कुछ समय पहले ही दोनों ने अपने तलाक का एलान करके बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस तक को हैरानी में डाल दिया था। दोनों ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने अलग होने की जानकारी दुनिया को दी थी। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा था कि वह अपने बेटे आजाद के लिए दोस्त बनकर रहेंगे और वह ऐसा कर भी रहे हैं। आमिर खान और किरण राव अक्सर एक साथ नजर आते रहते हैं। वहीं, अब दोनों अपने बेटे आजाद के 10वें बर्थडे सेलिब्रेशन के मौके पर एक साथ नजर आए। इस मौके पर आजाद ने अपने पापा आमिर खान और मां किरण राव के साथ मिलकर बर्थडे केक काटा।

विज्ञापन

Aamir Khan and Kiran Rao celebrated son Azad 10th birthday watch beautiful video
आमिर खान, किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, शोभा डे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर आजाद के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सभी लोग मस्ती करते नजर आ रहे हैं। शुरुआत की चार तस्वीरें आमिर खान की हैं, जिसमें वह अपने पार्टी वाले मूड में नजर आ रहे हैं। इस दौरान आमिर खान के हाथ में कोल्ड ड्रिंक की गिलास भी है। तस्वीर में आमिर खान के साथ उनके बेटे जुनैद खान भी हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में किरण राव अपने बेटे आजाद के साथ नजर आ रही हैं। आखिरी एक फैमिली फोटो है, जिसमें आमिर खान का परिवार एक साथ नजर आ रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shobhaa De (@shobhaade)

विज्ञापन
विज्ञापन

Aamir Khan and Kiran Rao celebrated son Azad 10th birthday watch beautiful video
आमिर खान, किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा, शोभा डे ने एक खूबसूरत वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें आजाद प्लेट में रखा हुआ छोटा का केक का पीस काटता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान आजाद के पास मां किरण और पिता आमिर खान भी मौजूद हैं। इस वीडियो के साथ शोभा डे ने लिखा है, ‘शानदार घर का खाना के साथ एक अद्भुत शाम।’ आमिर खान और किरण राव के इस वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। हर कोई कमेंट सेक्शन में आमिर खान के लिए अपना प्यार जाहिर कर रहा है।

विज्ञापन

Aamir Khan and Kiran Rao celebrated son Azad 10th birthday watch beautiful video
आमिर खान - फोटो : Instagram

आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो, अभिनेता की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ अगले साल 14 अप्रैल को बैसाखी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर होंगी। अद्वैत चंदन की यह फिल्म हॉलिवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' की रीमेक है, जिसमें आमिर एक सिख का किरदार निभाते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed