फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan and Karan Johar collaborat work first time for biopic of Osho

पहली बार एक साथ बायोपिक में काम करेंगे बॉलीवुड के ये दिग्गज कलाकार

Tue, 10 Jul 2018 08:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Jul 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
Aamir Khan and Karan Johar collaborat work first time for biopic of Osho
बॉलीवुड के मिस्ट परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान इन दिनों भारतीय दार्शनिक 'ओशो' आचार्य रजनीश की बायोपिक को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस बायोपिक के निर्माता करण जौहर हैं। इससे भी ज्यादा खास बात यह है कि आमिर और करण ने फिल्म इंडस्ट्री में इतने साल बिताने के बाद कभी साथ काम नहीं किया। ऐसा पहली बार होगा जब बॉलीवुड के दो दिग्गज एक साथ काम करेंगे।
विज्ञापन


खबरों की मानें तो करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन और आमिर खान का प्रोडक्शन हाउस साथ मिलकर ओशो की बायोपिक को प्रोड्यूस करेगा। फिल्म का निर्देशन 'कपूर एंड सन्स' के डायरेक्ट शकुन बत्रा करेंगे। बताया जा रहा है कि आमिर ओशो की बायोपिक को लेकर काफी एक्साइटेड थे। वहीं ओशो आमिर की दूसरी बायोपिक होगी। इससे पहले वह महिला पहलवान गीता फोगाट की बायोपिक 'दंगल' में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में उन्होंने गीता के पिता का रोल निभाया था। 
विज्ञापन


वहीं बात करें आमिर खान की अपकमिंग फिल्म की तो जल्द ही वह परदे पर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को लेकर आने वाले हैं। फिल्म की इन दिनों शूटिंग जोर शोर से चल रही है। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर के अलावा फातिमा सना शेख, कटरीना कैफ और अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। इस फिल्म में अमिताभ और आमिर डाकू की भूमिका में होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed