क्या अनुष्का और उनके प्रेमी का बुरा करेंगे आमिर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान का पूरा ध्यान इन दिनों पीके पर है। फिल्म अगले महीने रिलीज होने वाली है और इसका ढंग से प्रमोशन भी शुरू नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि हमेशा मार्केटिंग रणनीति को लेकर सजग रहने वाले आमिर इस बारे में सोच रहे हैं कि अबकी बार क्या किया जाए। परंतु इसी बीच खबर आ रही है कि आमिर ने अपने हाथों में कैंची थाम ली है।
सूत्रों के अनुसार पीके की एडिटिंग इन दिनों चल रही है और खुद आमिर फिल्म के सामने बैठ कर देख रहे हैं क्या बचना चाहिए और क्या कटना चाहिए। जब से यह खबर फिल्म के दो अन्य प्रमुख कलाकारों सुशांत सिंह राजपूत और अनुष्का शर्मा के पास पहुंची है, दोनों के पसीने छूट रहे हैं।
सिर्फ चलती है आमिर की
उल्लेखनीय है कि आमिर अपनी हर फिल्म में एडिटिंग टेबल पर बैठते हैं और आखिर कट वही होता है जिसे यह हीरो मंजूरी देता है। बताया जा रहा है कि आमिर ने निर्देशक राजकुमार हिरानी से साफ कह दिया है कि फिल्म का फाइनल कट किसी ऐक्टर को नहीं दिखाया जाएगा। फिल्म में आमिर के साथ संजय दत्त, सुशांत सिंह राजपूत और अनुष्का शर्मा हैं।
संजय दत्त फिलहाल जेल में हैं। ऐसे में वह फिल्म नहीं देख पाएंगे। मगर सुशांत और अनुष्का डरे हुए हैं कि कहीं आमिर उनके किरदारों पर जबर्दस्त कैंची न चला दें। आमिर खान सख्ती से एडिटिंग करते हैं और यह नहीं देखते कि किसका रोल कट-छंट रहा है। ऐसे में आमिर के मुकाबले नए नवेले इन दोनों कलाकारों को डर है कि फिल्म में ढूंढते रह जाओगे टाइप हाल हो जाए। वैसे कुछ किया नहीं जा सकता। दोनों को फिल्म की रिलीज तक इंतजार करना पड़ेगा।