इसमें है कुछ अलग, लड़कियों के लिए बन रही है ये खास फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्दी ही भारत में एक ऐसी फिल्म बनने जा रही है, जिसमें सारी पात्र महिलाएं रहेंगी। इसमें पुरुष पात्र नहीं दिखेंगे। हालांकि इसका निर्देशक एक पुरुष है। फिल्म हैः एंग्री इंडियन गॉडेसेस।
भारत में बनने बनने वाली अपनी तरह की यह पहली फिल्म होगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित निर्देशक पैन नलिन यह फिल्म बना रहे हैं। नलिन की फिल्म संसारा ने कुछ वर्ष पहले पूरी दुनिया में धूम मचाई थी।
नलिन एंग्री इंडियन गॉडेसस के साथ बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं। उनकी इस केवल-महिला फिल्म में संध्या मृदुल, तनिष्ठा चटर्जी, सारा-जेन डायस, अनुष्का मनचंदा, अमृत मार्गरीटा, राजश्री देशपांडे और पवलीन गुजराल अहम भूमिकाओं में होंगी।
'महिलाएं फिल्म को अपने दिल के करीब महसूस करेंगी'
अपनी किस्म की इस अनोखी फिल्म को गौरव धींगरा बना रहे हैं। नलिन के अनुसार, 'फिल्म में मेरी कोशिश आधुनिक भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति को दिखाने की है। करिअर, समाज, परिवार, प्रेम, सेक्स और आजादी आज महिलाओं से जुड़े अहम मुद्दे हैं।
नलिन अपनी फिल्म को बहद खास मानते हैं, उनका कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म एंग्री इंडियन गॉडेसस एक पावर-पैक्ड कॉमिक ड्रामा होगा, जिसे भारतीय महिलाएं अपने दिल के बेहद करीब महसूस करेंगी।