फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   A R Rahman To Perform at Attari Border In Tribute To BSF

अटारी बॉर्डर पर गूंजेगा ‘जय हो’, एआर रहमान बीएसएफ को देंगे म्यूजिकल ट्रिब्यूट; जानिए कब करेंगे परफॉर्म?

Sat, 06 Jun 2026 12:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 06 Jun 2026 12:44 PM IST
सार

AR Rahman Tribute To BSF: ऑस्कर और ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाले म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) को म्यूजिकल ट्रिब्यूट देने के लिए अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे। जानिए, चर्चित रहमान की यह शानदार परफॉर्मेंस कब होगी? 
 

विज्ञापन
A R Rahman To Perform at Attari Border In Tribute To BSF
एआर रहमान - फोटो : एक्स@arrahman

विस्तार

कई साल पहले एआर रहमान ने ‘जय हो’ जैसा हिट सॉन्ग तैयार किया था। वह बड़े-बड़े आयोजनों में इस गाने को परफॉर्म कर चुके हैं। जल्द ही वह बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) को म्यूजिकल ट्रिब्यूट देते हुए ‘जय हो’ गाना अटारी बॉर्डर पर परफाॅर्म करेंगे। यह जानकारी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के मेकर्स ने साझा की है। 

विज्ञापन

कब होगा यह खास आयोजन?
‘जय हो-ए ट्रिब्यूट टू द ब्रेवहार्ट्स’ नाम का एक इवेंट रविवार को अटारी बॉर्डर (पंजाब) पर जेसीबी स्टेडियम में परेड सेरेमनी के दौरान शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे के बीच संपन्न होगा। डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की टीम द्वारा आयोजित यह परफॉर्मेंस, भारत की सीमाओं की रक्षा करने वाले बीएसएफ जवानों को एक ट्रिब्यूट है। 

विज्ञापन

इवेंट में शामिल होंगे ये सेलेब्स 
एआर रहमान के साथ इस इवेंट में डायरेक्टर इम्तियाज अली, एक्टर वेदांग रैना और सिंगर मोहित चौहान, पूजा तिवारी और नरगिस भी शामिल होंगे। 

ये खबर भी पढ़ें: 'मासूम' का सीक्वल बना रहे शेखर कपूर, फिल्म से जुड़े संगीतकार एआर रहमान; जानें कब शुरू होगी शूटिंग?

A R Rahman To Perform at Attari Border In Tribute To BSF
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
जल्द रिलीज होगी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ 
इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून को रिलीज होगी। यह फिल्म प्यार और दर्द की अनोखी कहानी को बयां करेगी। इसमें दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी वाघ जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed