Sunny Leone: फैन ने हाथ पर गुदवाया सनी लियोनी का नाम, एक्ट्रेस बोली-'तुम्हारे पास अब कोई चॉइस नहीं है'
सनी लियोनी ने अपने फैन के साथ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह उसके हाथ का टैटू दिखाती हुई नजर आ रही हैं। फैंस उनकी इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड सितारों के फैंस की कोई कमी नहीं है, लेकिन कई फैंस ऐसे होते हैं जो अपने फेवरेट एक्टर या एक्ट्रेस के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। एक्ट्रेस सनी लियोनी के प्रशंसकों की भी कोई कमी नहीं है और उनके एक प्रशंसक ने अपने हाथ पर एक्ट्रेस के नाम का टैटू ही करवा लिया है। अपने फैन की दीवानगी देख सनी लियोनी भी हैरान रह गईं और उन्होंने अपने इस फैन के साथ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह उसके हाथ का टैटू दिखाती हुई नजर आ रही हैं। फैंस उनकी इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
वीडियो शेयर कर सनी ने लिखा मजेदार कैप्शन-
एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि वह अपने एक फैन के हाथ पर बना हुआ उनके नाम का टैटू दिखा रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी ने बेहद ही मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,'मुझे उम्मीद है कि आप हमेशा मुझे प्यार करते रहेंगे', इसी के साथ उन्होंने आगे लिखा, क्योंकि अब आपके पास कोई चॉइस नहीं है, वाइफ ढूंढने के लिए गुडलक!...
'अनामिका' वेब सीरीज में नजर आ रही हैं सनी लियोनी-
अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो सनी लियोनी अपनी वेब सीरीज अनामिका को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस सीरीज में सनी का एक्शन अवतार देखने को मिला है। इस सीरीज में वह यानी अनामिका एक एक कर अपने दुश्मनों का सफाया करती नजर आ रही है। विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित वेब सीरीज 'अनामिका' एक दिलचस्प स्पाई थ्रिलर है। इस वेब सीरीज में सनी एक रॉ एजेंट का किरदार निभा रही हैं। इस सीरीज के लिए एक्ट्रेस ने जमकर मेहनत की है और सारे एक्शन सीन भी खुद ही किए हैं। यह वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर पर देखी जा सकती है।