फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   A die hard fan said that if Sunil Shetty comments on his post he will go to watch Border 2 with his wife

'सुनील शेट्टी कमेंट कर दें तो पत्नी के साथ 'बॉर्डर 2' देखने जाऊंगा'; यूजर ने रखी शर्त; अहान बोले- 'कर दो पापा'

Sun, 18 Jan 2026 09:43 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 18 Jan 2026 09:43 AM IST
सार

Sunil Shetty Die Hard Fan: फिल्म 'बॉर्डर 2' इस महीने जल्द रिलीज को तैयार है। इसकी रिलीज से पहले सुनील शेट्टी के एक जबरा फैन ने शर्त रख दी कि अगर उसके पोस्ट पर एक्टर कमेंट कर देंगे तो वह फिल्म देखने जाएगा। इसके बाद क्या हुआ? जानिए

विज्ञापन
A die hard fan said that if Sunil Shetty comments on his post he will go to watch Border 2 with his wife
सुनील शेट्टी-अहान शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी अभिनीत युद्ध ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी, 2026 को रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इस फिल्म की रिलीज से पहले सुनील शेट्टी के एक जबरा फैन ने अनोखी शर्त रख दी। उसने एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि अगर सुनील शेट्टी का कमेंट आ जाएगा तो वह और उसकी पत्नी 'बॉर्डर 2' देखने जाएंगे। 

विज्ञापन

अहान शेट्टी ने की पापा से सिफारिश
एक्टर सुनील शेट्टी के एक फैन ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील शेयर करके लिखा, 'सुनील शेट्टी सर कमेंट कर दें तो हम दोनों 'बॉर्डर 2' मूवी देखने जाएंगे। इस पर अहान शेट्टी ने अपने पिता से कमेंट करने की सिफारिश की। अहान शेट्टी ने यूजर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'पापा कर दो'। साथ में हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manish Panwar (@munna_mp44)




सुनील शेट्टी ने बनाया फैन का दिन
अपने फैन की ख्वाहिश सुनील शेट्टी ने पूरी कर दी और उसके पोस्ट पर कमेंट कर दिया। अन्ना ने कमेंट भी काफी दिलचस्प अंदाज में किया। उन्होंने लिखा, 'पहली बार में तुम दोनों जाना, फिर मां-बाप के साथ जाना'। सुनील शेट्टी के इस रिएक्शन ने फैंस का दिल जीत लिया है। तमाम अन्य यूजर्स भी प्रतिक्रिया देत रहे हैं।
 

'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले ओटीटी पर देखिए सनी देओल की 'बॉर्डर', जानें कब और कहां देखें फिल्म?


विज्ञापन
विज्ञापन

A die hard fan said that if Sunil Shetty comments on his post he will go to watch Border 2 with his wife
बॉर्डर 2 ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

'बॉर्डर 2' की स्टारकास्ट
फिल्म 'बॉर्डर 2', जेपी दत्ता की साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। पहले पार्ट में सुनील शेट्टी थे, वहीं दूसरे पार्ट में उनके बेटे अहान शेट्टी नजर आएंगे। फिल्म 'बॉर्डर 2' में मुख्य भूमिकाओं में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ जैसे सितारे हैं। यह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed