फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   a child from sunil shetty's ngo selected for special olympic

सुनील शेट्टी की एनजीओ का बच्चा विशेष ओलंपिक के लिए चयनित

Wed, 06 May 2015 10:04 AM IST
Updated Wed, 06 May 2015 10:04 AM IST
विज्ञापन
a child from sunil shetty's ngo selected for special olympic

सुनील शेट्टी इन दिनों फूले नहीं समा रहे होंगे। जाहिर सी बात है कि अगर एक साथ दो-दो इतनी शानदार उपलब्धियां किसी को मिल रही होगी तो कौन ख़ुशी से पागल नहीं होगा। ऐसा ही कुछ सुनील शेट्टी के साथ भी हो रहा है।

विज्ञापन


इस बार जुलाई के महीने में सुनील शेट्टी के जीवन में दो-दो बड़ी खुशियां आने जा रही है। जहाँ एक और उनकी बेटी आथिया शेट्टी बड़े पर्दे पर शुरुआत करने जा रही है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी और सुनील और माना शेट्टी की अपनी एनजीओ का एक बच्चा 2015 के विशेष ओलंपिक में भाग लेने जा रहा है।

सुनील शेट्टी की एनजीओ के 17 वर्षीय मानसिक रूप से विकलांग विपुल जैन ओलम्पिक में सॉफ्टबॉल टूर्नामेंट के प्रतियोगी के तौर पर चुने गए हैं।

यह प्रतियोगिता 25 जुलाई से 2 अगस्त तक यूएस में आयोजित की जाएगी और इसके लिए विपुल जुलाई में यूएस के लिए उड़ान भरेंगे।

यह एनजीओ 'सेव दी चिल्ड्रन इण्डिया' जिसकी तरफ से विपुल को चुना गया है इसे माना की माँ विपुला कादरी ने शुरू किया था और उनके मरने के बाद इसकी देख रेख सुनील और उनकी पत्नी माना शेट्टी कर रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed