Zeenat Aman: कुछ ही हफ्तों में जीनत अमान के इंस्टाग्राम पर 85.5K हुए फॉलोअर्स, 11 फरवरी को किया था डेब्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
70 और 80 के दशक की खूबसूरत अदाकारा जीनत अमान को हर कोई जानता है। उस दौर में उनका हर कोई दीवाना था। उनके फैंस अपनी चहेती एक्ट्रेस की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते थे। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन फिल्में दीं। 1970 में मिस एशिया पैसिफिक इटरनेशनल पेजेंट का खिताब अपने नाम करने वाली जीनत का उस दौर में जलवा था। वे उस वक्त हर किसी के दिल पर राज करती थीं। जीनत वैसे तो काफी अर्से से बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन समय समय पर वे अपनी उपस्थिति दर्ज करती रहती हैं।
71 की उम्र में इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू
हाल ही में जीनत अमान ने भी अन्य कलाकारों की तरह ही सोशल मीडिया पर एंट्री मारी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया था, जिसके जरिए वे अपने फैंस से जड़ती हैं और आपने दिल की बात कहती हैं। 71 साल की उम्र में जीनत ने इंस्टा पर डेब्यू किया।
उनके इस प्लेटफार्म से जुड़ने के बाद जीनत के फैंस बेहद खुश हैं। जहां कई फिल्मी हस्तियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल अपने निजी जीवन के सुनहरे लम्हें फैंस के साथ शेयर करने के लिए करते हैं, वहीं जीनत सामाजिक मुद्दों को उठाने के लिए इंस्टाग्राम के इस्तेमाल कर रही हैं। इंस्टा पर डेब्यू करने के बाद जीनत ने कहा था कि वे इसका इस्तेमाल जरूरी मुद्दों को उठाने के लिए करेंगी।
जीनत ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'मैं इंस्टाग्राम का इस्तेमाल जरूरी मुद्दे उठाने के लिए करूंगी।' जीनत के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इंस्टा पर उनके चाहने वालों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 11 फरवरी को इंस्टा पर डेब्यू के बाद उनके अब तक 85.5K फॉलोअर्स हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: भारतीय दुल्हन के लुक पर ट्रोल हुईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर आलोचकों को दिया करारा जवाब