फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   68th National film awards will given by president Droupadi Murmu live update tanhaji surya asha parekh

Film Awards 2022 : आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, पीएम ने दी बधाई, अजय देवगन-सूर्या बने बेस्ट अभिनेता

Fri, 30 Sep 2022 06:44 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 30 Sep 2022 06:44 PM IST
सार

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं को आज सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन 30 सितंबर को सूचना एवं प्रसारण मंत्री के द्वारा आयोजित किया गया।
 

विज्ञापन
68th National film awards will given by president Droupadi Murmu live update tanhaji surya asha parekh
अजय देवगन, सूर्या शिवकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का वितरण आज यानि शुक्रवार को किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्म ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा जुलाई 2022 में की गई थी। इस दौरान अभिनेता अजय देवगन और सूर्या को बेस्ट अभिनेता के अवॉर्ड के लिए चुना गया। इसी समारोह में बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख को भी दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर आशा परेख को पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर बधाई दी। 
विज्ञापन

 

सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य पुरस्कार

विशेष फिल्म उल्लेख राज्य पुरस्कार सुरेश खन्ना को उत्तर प्रदेश और बंशीधर तिवारी को उत्तराखंड के लिए राष्ट्रपति द्वारा दिया गया। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर को सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य का पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन

संगीतकार और फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज को डॉक्यूमेंट्री फिल्म '1232 केएम’ में उनके गीत 'मरेंगे तो वहीं जाकर' के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी

मलयालम फिल्म शक्तिकुन्ना कलप्पा के लिए निखिल एस प्रवीण को सर्वश्रेष्ठ छायांकन का पुरस्कार दिया गया।

नॉन-फीचर फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार

नॉन-फीचर फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार फिल्म ओह के लिए आरवी रमानी को दिया गया।

सर्वश्रेष्ठ कला और संस्कृति फिल्म अवॉर्ड्स

निर्देशक गिरीश कासरवल्ली ने कन्नड़ फिल्म नाददा नवनीता के लिए 15वां राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दादासाहेब फाल्के पर आशा पारेख को दी बधाई

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि पहला दादा साहब फाल्के पुरस्कार देविका रानी को दिया गया था। आज एक और अभिनेत्री आशा पारेख को एक महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।

मनोज मुंतशिर ने जीता पुरस्कार

फिल्म 'साइना' के गीत के लिए गीतकार मनोज मुंतशिर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अनुराग ठाकुर के द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। 

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए पुरस्कार

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर के लिए महेशा शेरला और डिजाइनर नचिकेत बर्वे को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया गया।

छा गई तमिल फिल्म सोरारई पोटरु

सूर्या की तमिल फिल्म सोरारई पोटरु ने बेस्ट एक्टर, सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस, बेस्ट फीचर फिल्म, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड स्कोर) और बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीन प्ले की श्रेणी में नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2022 में परचम लहराया है।

बेस्ट अभिनेता पुरस्कार

अजय देवगन को फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर और सूर्या शिवकुमार को फिल्म सोरारई पोटरु के लिए बेस्ट अभिनेता का अवॉर्ड दिया गया।

फीचर फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म

सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार तुलसीदास जूनियर को दिया गया। इस पुरस्कार को फिल्म की निर्माता सुनीता गोवारिकर और निर्देशक मृदुल तुलसीदास ने ग्रहण किया।

3 बच्चों को मिला सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार तीन बच्चों - तक-तक मराठी फिल्म के लिए अनीश मंगेश गोसावी और सुमी फिल्म के लिए आकांक्षा पिंगले और दिव्येश इंदुलकर को दिया गया।

बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री का पुरस्कार

बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री का पुरस्कार लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली को फिल्म शिवरंजनियुम इनम सिला पेंगलम के लिए दिया गया।

बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेता पुरस्कार

बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेता का पुरस्कार बीजू मेनन को मलयालम फिल्म एके अय्यप्पनम कोशियुम के लिए दिया गया।

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया है। आशा पारेख की जोड़ी हिंदी सिनेमा में धर्मेंद्र के साथ खूब जमी थी। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अभिनेत्री को सेंसर बोर्ड की पहली महिला चेयरपर्सन बनने का भी गौरव प्राप्त है। इनको पद्मश्री अवॉर्ड से भी नवाजा गया है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

बॉलीवुड अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर पीएम मोदी ने उनको बधाई दी है। पीएम ने ट्वीट कर कहा- 'आशा पारेख जी एक बेहतरीन फिल्मी हस्ती हैं। वह अपने लंबे करियर में बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं। मैं उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई देता हूं'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed