{"_id":"5af3f9064f1c1b57098b9177","slug":"63-year-old-actress-in-west-bengal-dies-after-bitten-by-snake","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"असली सांप को लेकर नाटक कर रही थीं ये एक्ट्रेस, अचानक काट लिया और दम तोड़ गईं वो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
असली सांप को लेकर नाटक कर रही थीं ये एक्ट्रेस, अचानक काट लिया और दम तोड़ गईं वो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 10 May 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के कोलकाता के पास हसनाबाद में एक नाटक के दौरान हादसा हो गया। नाटक के दौरान 63 वर्षीय एक्ट्रेस कालीदासी मंडल की मौत हो गई। दरअसल, वरुणहाट इलाके में एक घर में पूजा चल रही थी। वहां पर हर साल की तरह एक शो भी आयोजित हो रहा था। इसमें सांप का भी रोल था। हर साल इस शो में नकली सांप इस्तेमाल होता था लेकिन इस बार कालीदासी मंडल ने असली सांप का प्रयोग किया। जिसने उन्हें नाटक के दौरान डस लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस ने बताया कि कालीदासी मंडल को सांप के काटने के बाद अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं कालीदासी के को-एक्टर का आरोप है कि घटना के बाद उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ना ले जाकर एक 'ओझा' के पास ले जाया गया जो उन्हें बचाने में नाकाम रहा।