फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   3 big films release 28 march

चिंता मत कीजिए, इस शुक्रवार 3 फिल्में हैं

Wed, 26 Mar 2014 12:37 PM IST
Updated Wed, 26 Mar 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
3 big films release 28 march

इस शुक्रवार रिलीज हो रही फिल्म यंगिस्तान एक राजनैतिक थ्रिलर है। इस फिल्म में एक ऐसे युवा की कहानी दिखायी जाती है जो अनिच्छा में राजनीति में उतरता है। उसे प्रधानमंत्री की कुर्सी आसानी से मिल जाती है लेकिन बाद में उसे समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि इस फिल्म को राहुल गांधी के राजनैतिक कल्चर से जोड़कर देखा जा रहा है। सैय्यद अफजल निर्देशित इस फिल्म में लीड रोल जैकी भगनानी ने किया है। उनके साथ नेहा शर्मा नजर आएंगी।
विज्ञापन

सलमान के घर की फिल्‍म

3 big films release 28 march

इसी शुक्रवार सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री कॉमेडी फिल्म ओ तेरी के साथ आ रहे हैं। इस कॉमेडी फिल्‍म में पुलकित सम्राट ने मुख्य भूमिका निभाई है।

फिल्म को चर्चाओं में लाने के लिए इसके एक गाने में सलमान खान नजर आ रहे हैं। फिल्‍म का निर्देशन उमेश बिश्ट ने किया है। यह उमेश की पहली फिल्म है।

शिल्पा बनीं प्रोड्यूसर

3 big films release 28 march

शिल्पा शेट्टी अब पूरी तरह से फिल्म प्रोड्यूसर बन गई हैं। उनके बैनर की फिल्म डिश्‍क्याऊं इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में हरमन बवेजा और सनी देओल की मुख्य भूमिका है। फिल्म में एक्‍शन के साथ एक्सपोजर की भी पर्याप्त गुंजाइश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed