फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   10 kiss scene of hindi films, kiss day

किस डेः पहले फिल्मों के ये 10 जुनूनी किस तो देख लीजिए

Tue, 11 Feb 2014 11:53 AM IST
Updated Tue, 11 Feb 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
10 kiss scene of hindi films, kiss day

हम आपको कुछ किस भी दिखा रहे हैं जो रियल लाइफ प्रेमियों के बीच के हैं। फिर वह चाहे बिपाशा-जॉन अब्राहम के बीच के हों या फिर शाहिद-करीन के बीच के। कुछ किस ऐसे भी रहे हैं जिन पर खूब हाय तौबा हुआ है।

विज्ञापन

शुद्घ रोमांस था यह

10 kiss scene of hindi films, kiss day

साफ सुथरी फिल्मों से अपना कैरियर शुरू करने वाली परिणिती चोपड़ा आखिरकार ‌किस की राह में चल पड़ी। उन्होंने फिल्म शुद्घ देसी रोमांस में अपने कोस्टार सुशांत सिंह राजपूत के साथ लंबा किस सीन किया। यही नहीं उन्होंने इस फिल्‍म में 10 से ऊपर किस और स्मूच सीन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रेमियों के चुंबन थे

10 kiss scene of hindi films, kiss day

यहां बात रियल लाइफ प्रेमियों के चुंबन पर हो रही है। फिल्म थी रामलीला और इस चुंबन दृश्यों के किरदार में रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोन। दोनों के बीच लंबे चुंबन दृश्य फिल्माए गए। फिल्म तो हिट रही ही इस फिल्म की चर्चा इसके चुंबन दृश्यों की वजह से भी हुई।

विज्ञापन

करीना के कई चुंबन

10 kiss scene of hindi films, kiss day

करीना कपूर कई फिल्‍मों में चुंबन दृश्य दे चुकी हैं। उनकी चर्चा ऐसी अभिनेत्री के रूप में होती है जिसके खाते में हर बड़े सितारे के साथ चुंबन दृश्य शामिल हैं। आमतौर पर पर्दे पर किस से बचने वाले आमिर खान भी थ्री इडियट्स फिल्म में करीना कपूर को स्मूच करते हुए दिखे।

यह फिल्मों चुंबनों की फिल्म कही गई

10 kiss scene of hindi films, kiss day

3जी फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई लेकिन इस फिल्‍म की चर्चा अब तक जारी है। इसकी पीछे की सीधी वजह इस फिल्म के चुंबन दृश्य रहे हैं। फिल्‍म में नील नीतिन मुकेश ने अपनी प्रेमिका सोनल चौहान के साथ पर्दे पर लगभग 27 किस सीन द‌िए। यह फिल्‍म रिलीज से पहले अपने किस की वजह से चर्चाओं में रही।

इमरान हाशमी तो मास्टर हैं

10 kiss scene of hindi films, kiss day

किस की चर्चा हो और इमरान हाशमी पीछे रह जाएं यह तो संभव ही नहीं है। इमरान हाशमी की हर फिल्‍म अपने किस की वजह से चर्चाओं में आई। ऐसा भी हुआ जब इमरान हाशमी ने एक फिल्म में एक साथ दो अभिनेत्रियों को किस किया। यह फिल्म राज 3 थी।

जॉन और बिपाशा भी

10 kiss scene of hindi films, kiss day

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु लगभग 9 साल त‌क रिलेशन में रहे। इस दौरान उन्होंने कई ‌चर्चित हिंदी फिल्‍में कीं। खास बात यह रही कि बिपाशा के साथ जॉन के सभी स्मूच जुनूनी थे।

चर्चित हुआ यह किस सीन

10 kiss scene of hindi films, kiss day

शाहिद कपूर और करीना कपूर के बीच एक समय लंबे समय तक अफेयर था। मजेदार बात यह थी कि फिल्मों में उनका स्मूच सीन तब आया जब उनका संबंध ब्रेकअप के करार पर था। यह फिल्म जब वी मेट थी। इसी फिल्‍म की शूटिंग के दौरान करीना और शाहिद में ठन गई थी।

अपने शौहर को किया किस

10 kiss scene of hindi films, kiss day

करीना कपूर ने पर्दे पर अपने शौहर को भी किस किया। बात हो रही है ‌कुर्बान फिल्‍म की। इस फिल्म में करीना कपूर ने सैफ अली खान के साथ एक नहीं कई चुंबन दृश्य दिए। यह फिल्म अपने चुंबनों की वजह से भी चर्चित रही।

अनुष्का भी कहां पीछे

10 kiss scene of hindi films, kiss day

अनुष्का शर्मा भी चुंबन की इस होड़ से नहीं बच पाईं। उनकी पहली फिल्म रब ने बना दी जोड़ी भले ही साफ सुथरी फिल्म रही हो लेकिन अपनी दूसरी फिल्म बैंड बाजा बारात में अनुष्का रणबीर सिंह को बुरी तरह से किस करतीं नजर आईं।

सीधी सादी प्रीति भी

10 kiss scene of hindi films, kiss day

प्रीति जिंटा कुछ फिल्‍मों में किस और स्मूच सीन करती हुई दिखीं। उनके ज्यादातर किस सीन सैफ अली खान के साथ थे। पहले क्या कहना फिल्म में और फिर नमस्ते लंदन में। प्रीति की इमेज को इन किस सीन ने प्रभावित भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed