फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood Films based on Marriages 2 States Humpty Sharma ki Dulhania Tanu weds Manu Band Baja Barat

Movies Based on Marriage: शादी पर आधारित हैं इन फिल्मों की कहानी, गुदगुदाएगी भी और रुलाएंगी भी

Thu, 18 Jul 2024 03:50 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 03:50 PM IST
सार

'2 स्टेट्स', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'तनु वेड्स मनु' और 'बैंड बाजा बारात' की कहानी शादी के इर्द-गिर्द घूमती है। इन चारों फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
 

विज्ञापन
Bollywood Films based on Marriages 2 States Humpty Sharma ki Dulhania Tanu weds Manu Band Baja Barat
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में शादी के विषय पर बढ़िया फिल्में बन चुकी हैं। '2 स्टेट्स', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'तनु वेड्स मनु' और 'बैंड बाजा बारात' शादी पर आधारित अच्छी हिंदी फिल्में हैं, जो दर्शकों को गुदगुदाने के साथ-साथ उन्हें रुलाती भी हैं। चारों फिल्मों का विषय भले ही एक है, लेकिन कहानी एकदम अलग है। 

विज्ञापन
Trending Videos

Bollywood Films based on Marriages 2 States Humpty Sharma ki Dulhania Tanu weds Manu Band Baja Barat
फिल्म '2 स्टेट्स' - फोटो : यूट्यूब @DharmaProductions

2 स्टेट्स

'2 स्टेट्स' में अलग-अलग संस्कृति से आने वाले एक पंजाबी लड़के और एक तमिल लड़की की कहानी दिखाई गई है, जिनकी शादी में परिवार द्वारा बाधाएं डाली जाती है, लेकिन वे दोनों इससे पार पा लेते हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट ने मुख्य किरदार निभाया था। इसका निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया था। यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood Films based on Marriages 2 States Humpty Sharma ki Dulhania Tanu weds Manu Band Baja Barat
फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' - फोटो : यूट्यूब @DharmaProductions

हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया

'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में भी आलिया भट्ट ने अहम भूमिका निभाई हैं। इस फिल्म में उन्होंने अंबाला शहर की एक लड़की का किरदार अदा किया है, जो दिल्ली के एक लड़के से मिलती हैं और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठते हैं। इसके बाद कहानी दोनों की शादी तक पहुंचती है। इसमें आलिया भट्ट के अलावा वरुण धवन और दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला ने भी अभिनय किया था।

विज्ञापन

Bollywood Films based on Marriages 2 States Humpty Sharma ki Dulhania Tanu weds Manu Band Baja Barat
फिल्म 'तनु वेड्स मनु' - फोटो : यूट्यूब @ErosNowMusic

तनु वेड्स मनु

'तनु वेड्स मनु' के तो नाम से ही साफ हो जाता है कि यह फिल्म शादी पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक एनआरआई डॉक्टर मनु के शादी करने के इर्द-गिर्द घूमती है। मनु विदेश से भारत में दुल्हन ढूंढकर शादी करने आता है, जहां उसकी मुलाकात तनु से होती है। इस फिल्म में आर माधवन, कंगना, स्वरा भास्कर, जिमी शेरगिल और दीपक डोबरियाल ने शानदार अभिनय किया है। यह एक बढ़िया कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन आनंद एल राय ने किया है।

Bollywood Films based on Marriages 2 States Humpty Sharma ki Dulhania Tanu weds Manu Band Baja Barat
फिल्म 'बैंड बाजा बारात' - फोटो : यूट्यूब @YRFTrailers

बैंड बाजा बारात

'तनु वेड्स मनु' की ही तरह 'बैंड बाजा बारात' के नाम से भी स्पष्ट है कि यह फिल्म भी शादी पर ही आधारित है। इसकी कहानी दो वेडिंग प्लानर श्रुति कक्कड़ और बिट्टू शर्मा के बारे में हैं। बिजनेस करते-करते दोनों एक-दूजे के प्यार में पड़ जाते हैं। इस वजह से दोनों के पेशवर संबंधों पर भी असर पड़ता है। फिल्म में अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह ने मुख्य किरदार निभाया था। इसका निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है।

Richa Chadha-Ali Fazal: ऋचा-अली के आंगन में गूंजी किलकारी, कपल ने किया बिटिया का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed