फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bobby Deol Revealed His Father Dharmendra Wanted His Children To Stay Away From Bollywood Industry

Bobby Deol: धर्मेंद्र चाहते थे उनके बच्चे इंडस्ट्री के लोगों से दूर रहें, बॉबी देओल ने किया खुलासा

Wed, 16 Apr 2025 07:10 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 16 Apr 2025 07:10 PM IST
सार

Bobby Deol On Dharmendra: अभिनेता बॉबी देओल ने अपने परिवार और पिता धर्मेंद्र को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। साथ ही बताया कि आखिर क्यों धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि उनके बच्चे इंडस्ट्री में आएं।

विज्ञापन
Bobby Deol Revealed His Father Dharmendra Wanted His Children To Stay Away From Bollywood Industry
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देओल परिवार बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित परिवारों में से एक है। एक्टर धर्मेंद्र ने कई सालों तक इंडस्ट्री पर राज किया, इसके बाद सनी देओल का भी बॉलीवुड में डंका बजा है। हालांकि, फिल्मी घराने से आने के बावजूद देओल परिवार फिल्मी पार्टियों से काफी दूर रहता है। वहीं अभिनेता धर्मेंद्र भी कई बार अपने बच्चों को इंडस्ट्री की पार्टी से दूर रखने के बारे में बात कर चुके हैं। अब हाल ही में बॉबी देओल ने अपने परिवार को लेकर बात करते हुए बताया कि वो स्टारकिड होने के बावजूद काफी साधारण तरीके से रहे हैं। उनके घर में कभी भी फिल्मी पार्टी नहीं हुई और न ही वैसा माहौल रहा।

विज्ञापन

पापा मुझे स्टारकिड्स के जन्मदिन में नहीं जाने देते थे
इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बातचीत में बॉबी देओल ने अपने बचपन के दिनों और परिवार की सख्ती के बारे में बात करते हुए कहा, “जब भी किसी स्टारकिड का जन्मदिन होता था, पापा मुझे कभी नहीं जाने देते थे। हालांकि, मैं अब उनसे कहता हूं कि ऐसा नहीं करना चाहिए था। उस वक्त मुझे बहुत मन होता था, लेकिन जब बार-बार मना किया गया तो आदत सी पड़ गई। फिर मैंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा। पापा नहीं चाहते थे कि हम फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के साथ ज्यादा घुलें-मिलें, क्योंकि उनका मानना था कि ये इंडस्ट्री बहुत बनावटी है। वो हमें इस बनावट से दूर रखना चाहते थे।"

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Neha Kakkar: बहन सोनू से बढ़ती दूरी के बीच नेहा कक्कड़ ने बनाया किसके नाम का टैटू? फैंस हुए खुश

विज्ञापन
विज्ञापन

हम कभी पार्टियां नहीं करते थे
एक्टर ने आगे अपने परिवार और घर के माहौल के बारे में बात करते हुए कहा, “हमारे घर का माहौल फिल्म इंडस्ट्री जैसा बिल्कुल नहीं था। हमारा घर बहुत साधारण था। हम न तो घर में पार्टियां करते थे और न ही फिल्मों की बातें होती थीं। हम आम लोगों की तरह जिंदगी जीते थे। हमें फिल्म इंडस्ट्री का कोई असर नहीं था। मैं बस इतना देखता था कि पापा को लोग बहुत प्यार करते थे। चाहे मैं सेट पर जाता या घर के बाहर लोगों की भीड़ देखता, मुझे आश्चर्य होता था कि उन्हें इतना प्यार क्यों मिल रहा है? मुझे आखिरकार एहसास हुआ कि वह एक अभिनेता हैं और लोग उन्हें वास्तव में प्यार करते हैं।”


यह खबर भी पढ़ें: Trinadha Rao Nakkina: दर्शकों के थिएटर में न पहुंचने पर निर्देशक ने जताई चिंता, कहा- ‘स्थिति बहुत डरावनी है’

‘हरि हर वीरा मल्लू’ में पवन कल्याण के साथ नजर आएंगे बॉबी
वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल हाल ही में नंदमूरी बालकृष्ण के साथ फिल्म ‘डाकू महाराज’ में नजर आए थे। उनकी अगली फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1 – स्वॉर्ड वर्सेस स्पिरिट’ है, जिसमें पवन कल्याण, नोरा फतेही और नरगिस फाखरी भी अहम किरदारों में हैं। इस फिल्म में भी बॉबी देओल विलेन के रोल में ही नजर आएंगे। इसके अलावा, वो यशराज फिल्म की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में भी काम कर रहे हैं, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed