फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   BMCM Actor Akshay Kumar used to work as office boy at age of 15 for 150 rupees

Akshay Kumar: कभी ‘ऑफिस ब्वॉय’ की नौकरी करते थे अक्षय कुमार? मिलती थी सिर्फ इतने रूपये पगार

Thu, 11 Apr 2024 05:39 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 11 Apr 2024 05:39 PM IST
सार

‘बड़े मियां छोटे मियां’ के अभिनेता अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में अपनी बादशाहत कायम करने से पहले कई सारे छोटे-बड़े काम किए हैं। अभिनेता ने खुलासा किया कि 150 रुपए की वेतन में उन्होंने एक ऑफिस ब्वॉय की नौकरी की थी।

विज्ञापन
BMCM Actor Akshay Kumar used to work as office boy at age of 15 for 150 rupees
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार आज सबसे ज्यादा महंगे अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं। देश-दुनिया में उनके लाखों फैंस हैं, लेकिन इस मुकाम पर पहुंचने के लिए अभिनेता ने कड़ी मेहनत की है। अभिनय के क्षेत्र में आने से पहले अक्षय कुमार ने कई तरह के काम किए, जिसमें ऑफिस ब्वॉय की नौकरी भी शामिल है।
विज्ञापन


150 रुपये मिलती थी पगार
एक यूट्यूब चैनल को दिए साक्षात्कार में अक्षय कुमार ने अपनी पहली नौकरी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मैं करीब 15-16 साल का था, तब मैंने कोलकाता में, एक ट्रैवल एजेंसी में ऑफिस ब्वॉय की नौकरी की थी। अक्षय ने बताया कि इस नौकरी में उन्हें 150 रुपए मिलते थे। कुछ दिनों बाद वो ढाका चले गए और फिर बैंकाक।
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala New Song: निधन के बाद सिद्धू मूसेवाला का सातवां गाना '410' रिलीज, मिले इतने मिलियन व्यूज
विज्ञापन
विज्ञापन



आर्टिफिशियल ज्वैलरी भी बेची
अक्षय से जब पूछा गया कि उन्होंने इतने कम उम्र में नौकरी क्यों शुरू कर दी, क्या वो ज्यादा पैसा कमाना चाहते  थे? इसके जवाब में खिलाड़ी ने कहा कि जब आदमी पढ़ा लिखा नहीं होता तो वो कुछ तो करेगा ही ना। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के अभिनेता ने आगे कहा कि 'मैंने दिल्ली में आर्टिफिशियल ज्वैलरी भी बेची है। मैं दिल्ली से ज्वैलरी खरीदकर मुंबई में बेचता था'।
Bollywood News: रिलीज हुई फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां', दर्शकों ने बताया हिट है या फ्लॉप!

पहली फिल्म के लिए मिले थे पांच हजार रुपये
एक पुराने साक्षात्कार में अक्षय ने बताया था कि वो कैसे सफलता के शिखर पर पहुंचे? उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में बड़ा मोड़ तब आया जब वो नटराज स्टूडियो गए। वहां उन्हें एक मेकअप आर्टिस्ट मिले, जिन्होंने उन्हें हीरो बनने का मौका दिया। अक्षय को उनकी पहली फिल्म के लिए पांच हजार रुपए मिले थे। वहीं दूसरी के लिए 50 हजार और तीसरी फिल्म के लिए 1.50 लाख रुपये मिले।
Maidaan: 'मैदान' के निर्माताओं को बड़ी राहत, कर्नाटक हाईकोर्ट ने हटाई अजय देवगन की फिल्म की रिलीज पर लगी रोक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed