{"_id":"60f9e60c8ebc3e58125b65a1","slug":"bigg-boss-roadies-winner-ashutosh-kaushik-appeals-to-high-court-for-protection-of-reputation","type":"story","status":"publish","title_hn":"याचिका: बिग बॉस, रोडीज विजेता ने हाईकोर्ट से लगाई प्रतिष्ठा की सुरक्षा की गुहार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
याचिका: बिग बॉस, रोडीज विजेता ने हाईकोर्ट से लगाई प्रतिष्ठा की सुरक्षा की गुहार
Fri, 23 Jul 2021 03:11 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 23 Jul 2021 03:11 AM IST
सार
अपने वकीलों के जरिये दाखिल याचिका में याचिकाकर्ता कौशिक ने कोर्ट से इस मामले में सभी संबंधित पक्षों को पोस्ट हटाने के लिए जरूरी निर्देश देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Ashutosh Kaushik
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिएलिटी शो एमटीवी रोडीज पांच और बिग बॉस 2008 के विजेता आशुतोष कौशिक ने अपनी प्रतिष्ठा की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
उन्होंने याचिका में कहा है कि उसे ‘भूल जाने के अधिकार’ के तहत उनके नाम से किए गए पोस्ट, वीडियो, फोटो, लेख आदि को प्रभावी और समयबद्ध रूप से हटाने का निर्देश दे। ताकि उनका जीवन, सम्मान और आजादी खतरे में न पड़े। हाईकोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार, पीआईबी और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया निगरानी केंद्र को नोटिस देकर जवाब मांगा है। इस मामले में अब 1 दिसंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
याचिका में उसमें कहा गया है कि मौजूदा समय में ये सभी पोस्ट अप्रासंगिक हो गए हैं और उसकी मान प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा रहे हैं।
आशुतोष ने कहा है कि वह एक मशहूर अभिनेता और सेलिब्रिटी है। टेलीविजन शो और फिल्मों में अच्छी सफलता के बावजूद गलती से एक दशक पहले उसके तुच्छ कृत्यों से गंभीर यंत्रणा के कारण उसे मानसिक आघात पहुंचा। उसके वीडियो, फोटो, लेख आदि विभिन्न सर्च इंजन/डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अब भी मौजूद हैं अत: उन्हें हटाने के निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन