फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss OTT 3 contestant Vishal pandey heart changed for Ranveer shorey he liked honesty quality the actor

Bigg Boss OTT 3: रणवीर के लिए बदला विशाल का दिल, अभिनेता की ये खूबी आई पसंद

Thu, 11 Jul 2024 10:24 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 11 Jul 2024 10:24 AM IST
सार

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ विशाल और रणवीर के संबंध तनावपूर्ण रहे हैं, लेकिन अब विशाल का दिल रणवीर के लिए बदलता हुआ दिख रहा है। वह रणवीर के लिए अपने बदले नजरिए की बात करते हुए दिखें। 


 

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 contestant Vishal pandey heart changed for Ranveer shorey he liked honesty quality the actor
विशाल और रणवीर - फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey और @vishalpandey_21

विस्तार

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ सोशल मीडिया का सबसे चर्चित शो बनने जा रहा है। इस शो की खासियत रही है कि यहां रिश्ते बनते भी हैं और बिगड़ते भी हैं। गेम के लिए लोग एक-दूसरे को धोखा भी देते हैं और एक-दूसरे के साथ खड़े भी रहते हैं। हर सीजन में कुछ ना कुछ अलग और रोमांचक देखने को मिलता है। इस सीजन में भी कुछ ऐसा ही होते दिखाई दे रहा है। इस बदलाव की संभावना विशाल पांडे और रणवीर शौरी के बीच है। विशाल, रणवीर के लिए अपने बदलते नजरिए और दिल के बारे में लवकेश से बात करते हुए नजर आएं। आइए जानते हैं विशाल ने लवकेश से रणवीर के बारे में क्या कहा?
विज्ञापन


रणवीर के लिए बदला नजरिया
इस सीजन में शुरू से ही विशाल और रणवीर के बीच रिश्ते तनावपूर्ण रहै हैं, लेकिन हाल ही के एपिसोड में विशाल ने कहा कि अब रणवीर के प्रति उनका दिल बदल रहा है। विशाल ने कहा, ‘रणवीर भाई के लिए मेरा दिल बदल गया है, कम से कम वो ईमानदार तो हैं।’ विशाल की इस बात पर लवकेश भी सहमत दिखें।
विज्ञापन

Ambani Family Tree: धीरूभाई से लेकर पृथ्वी तक, अंबानी परिवार के सभी सदस्यों के बारे में यहां जानें
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तनावपूर्ण रहे हैं रिश्ते
आपको बता दें कि शो में पिछले कुछ समय से विशाल पांडे और रणवीर शौरी के बीच रिश्ते तनावपूर्ण रहे हैं। रणवीर के लवकेश के साथ भी संबंध अच्छे नहीं है। हालांकि, लवकेश और विशाल दोनों ही इस समय शो में एक साथ दिख रहे हैं। उन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है।

विशाल और अरमान विवाद
आपको बता दें कि विशाल ने लवकेश के कान में कहा था कि कृतिका उन्हें सुंदर लगती हैं। साथ ही विशाल ने यह भी कहा था कि वह इस बात को अच्छे तरीके से बोल रहे हैं। इस बात का खुलासा अरमान की पहली पत्नी पायल ने वीकेंड के वार पर किया था, जिसके बाद अरमान को ये बात बुरी लगी थी। इस बात से नाराज होकर अरमान ने विशाल को थप्पड़ जड़ दिया था। वहीं, गौहर खान, कुशाल टंडन, राजीव अदातिया, राखी सावंत और एल्विश यादव जैसे कई पूर्व बिग बॉस प्रतियोगियों ने अरमान द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद विशाल का समर्थन किया है।
Taha Shah Met Tom Cruise: अपने 'लाइफलॉन्ग आइडल' टॉम क्रूज से मिले ताहा शाह बदुशा, फैनबॉय मोमेंट किया साझा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed