{"_id":"66acacdaa200c0ac220d9b1a","slug":"bigg-boss-ott-3-conestant-finalist-sai-ketan-rao-wins-or-loose-knows-about-his-career-net-worth-fees-and-more-2024-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sai Ketan Rao: 'बिग बॉस ओटीटी 3' के विजेता बनने से चूके साई केतन राव, जानें उनकी दिलचस्प बातें और नेटवर्थ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sai Ketan Rao: 'बिग बॉस ओटीटी 3' के विजेता बनने से चूके साई केतन राव, जानें उनकी दिलचस्प बातें और नेटवर्थ
Fri, 02 Aug 2024 10:38 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 02 Aug 2024 10:38 PM IST
सार
साई केतन राव एक संस्कारी कंटेस्टेंट बनकर बिग बॉस ओटीटी 3 में आए। दोस्ती के लिए सब कुछ कुर्बान करने वाले साई ने कभी गेम नहीं खेला और हमेशा अपनी मर्यादा में रहे। चलिए जानते हैं साई से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
विज्ञापन
साई केतन राव
- फोटो : इंस्टाग्राम@saiketanrao
विस्तार
बिग बॉस ओटीटी के दो सफल सीजन के बाद अब तीसरा भी अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। अनिल कपूर के विवादित 'बिग बॉस ओटीटी 3' शो को आज उसका विनर मिल जाएगा। लवकेश कटारिया और अरमान मलिक के एलिमिनेशन के बाद अब दर्शकों में यह जानने की जिज्ञासा है कि आखिर कौन बनेगा इस शो का विजेता। बहरहाल, साई केतन राव ने टॉप 4 में अपनी जगह बनाई, लेकिन विजेता की ट्रॉफी उठाने से चूक गए। आइए साई केतन राव से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों पर गौर फरमा लेते हैं
विज्ञापन
Trending Videos
साई केतन राव
- फोटो : इंस्टाग्राम@saiketanrao
मां के हैं बेहद करीब
साई केतन राव, जब 'बिग बॉस ओटीटी 3' के मंच पर आए थे, तो एस्ट्रोलॉजर मुनीषा खटवानी ने उनकी टैरो कार्ड रीडिंग की थी। अनिल कपूर के सामने ही उन्होंने अपने पिता से बिछड़ने का दर्द भी साझा किया था। साई का जन्म 10 जुलाई 1994 में लोनावाला, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता आर्किटेक्ट हैं और मां न्यूट्रीशनिस्ट हैं। साई ने बताया था कि उनके पिता उनसे और उनकी मां से अलग रहते हैं और उनकी मां ने ही साई का पालन-पोषण किया है। इसीलिए साई अपनी मां के बेहद करीब हैं। शो के दौरान जब लवकेशन ने साई को मां की गाली दी थी, तो साई ने अपना आपा खो दिया था।

स्टेट लेवल बॉक्सर हैं साई केतन राव
महाराष्ट्र के सोलापुर से अपनी स्कूलिंग करने के बाद साई कुछ समय तक पुणे में रहे और उसके बाद परिवार सहित हैदराबाद शिफ्ट हो गए। वहां पर उन्होंने विग्नन स्कूल से अपनी बी टैक की डिग्री ली। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि साई केतन एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही स्टेट लेवल बॉक्सर भी रह चुके हैं।
महाराष्ट्र के सोलापुर से अपनी स्कूलिंग करने के बाद साई कुछ समय तक पुणे में रहे और उसके बाद परिवार सहित हैदराबाद शिफ्ट हो गए। वहां पर उन्होंने विग्नन स्कूल से अपनी बी टैक की डिग्री ली। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि साई केतन एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही स्टेट लेवल बॉक्सर भी रह चुके हैं।
साई केतन राव
- फोटो : इंस्टाग्राम@saiketanrao
संघर्ष भरे दिन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साई केतन राव का फिल्मों और टेलीविजन का सफर भी बिल्कुल आसान नहीं रहा है। उन्होंने बीते दिनों एक एपिसोड में अरमान मलिक से दिल की बातें करते हुए कहा था कि जब वह अपने एक्टिंग करियर के शुरुआती दौर में थे, तो वह सड़कों पर लोगों को पैम्पलेट बेचा करते थे।

साई का करियर
साई केतन राव ने हिंदी के अलावा साउथ में भी काफी काम किया है। यहां तक कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में तेलुगु की शॉट फिल्म 'डेविल इन डिसगाइज' से किया था, जिसमें उनका कैमियो था। इसके बाद उन्होंने 2017 में हिंदी शॉट फिल्म 'फंस गया बंदा' में काम किया। उसी साल उन्हें उनके करियर का पहला तेलुगु टीवी शो 'अग्नि साक्षी' और फिल्म 'नेने राजू नेने मंत्री' मिली। हिंदी ऑडियंस के बीच उन्हें पहचान स्टार प्लस के शो 'मेहंदी है रचने वाली' से मिली, जिसमें उन्होंने राघव राव की भूमिका अदा की। इसके बाद साई ने 'चाशनी', 'इमली' जैसे कई टीवी शोज में काम किया। साई ने वेब सीरीज 'बियॉन्ड ब्रेकअप' और 'लव स्टूडियो' जैसी वेब सीरीज में भी अभिनय किया है।

साई की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साई की नेटवर्थ की बात करें तो साई ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' के हर एक एपिसोड के लिए 2 से 3 लाख रुपये तक चार्ज किए हैं। उनके पास तकरीबन 5 करोड़ रुपये की संपत्ति है। साई केतन ने ज्यादातर तेलुगु फिल्मों के अलावा भारतीय टीवी सीरियल्स में काम किया है। उनके अभिनय को दर्शकों ने हमेशा से ही पसंद किया है।