फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss OTT 3 big fight between lovekesh kataria and adnaan Shaikh for calling him manager

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस का घर बना जंग का मैदान, ‘चेला’ कहने पर अदनान और लवकेश हाथापाई पर उतरे

Sat, 20 Jul 2024 12:42 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 20 Jul 2024 12:42 AM IST
सार

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के लेटेस्ट एपिसोड में लवकेश और अदनान के बीच जमकर झगड़ा हुआ। बात हाथापाई तक आ गई। यह विवाद अदनान के लवकेश को ‘चेला’ कहने पर शुरू हुआ।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 big fight between lovekesh kataria and adnaan Shaikh for calling him manager
लवकेश कटारिया और अदनान शेख - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ विवादों का सीजन बनता जा रहा है। पहले अरमान मलिक ने विशाल को थप्पड़ मारा था। वहीं, अब इसके लेटेस्ट एपिसोड में अदनान शेख और लवकेश कटारिया के बीच जमकर झगड़ा हुआ, जो हाथापाई तक पहुंच गया। दरअसल, इस एपिसोड में लवकेश कटारिया, अरमान मलिक, उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक और शिवानी कुमारी को ब्लॉगिंग टास्क दिया गया था। टास्क के दौरान ही ये विवाद हुआ। 
विज्ञापन


अदनान ने लवकेश को कहा ‘चेला’
ब्लॉगिंग टास्क के दौरान जब लवकेश ब्लॉगिंग कर रहे थे, तब अदनान ने उन्हें 'चेला' कहा, हालांकि, इसका जवाब देते हुए कटारिया ने कहा, ‘तू भी तो चेला है।’ अदनान ने कहा, ‘मैं अपने खुद के नाम से पहचाना जाता हूं, समझा?’ इसके बाद अदनान गुस्से में आ जाते हैं और लवकेश को धक्का दे देते हैं।
विज्ञापन

Stars Luxurious House: शाहरुख-सलमान के अलावा इन स्टार्स के पास हैं करोड़ों के बंगले, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेस्टेंट ने किया बीच बचाव
अदनान के लवकेश को धक्का देने के बाद जब अदनान ने कटारिया को धक्का दिया तो दोनों के बीच स्थिति को शांत करने के लिए अन्य कंटेस्टेंट बीच में आ गए। लड़ाई के बीच में अदनान शेख ने लवकेश कटारिया से कहा ‘कंटेंट लिमिट में कर। खुद की पहचान है बेटा। किसका शूटर नहीं हूं। मैनेजर नहीं हूं।’

विशाल से लवकेश हुए नाखुश
इस लड़ाई के खत्म होने के बाद लवकेश ने अपने करीबी दोस्त विशाल को अपने साथ हॉल में चलने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह कुछ देर के लिए गार्डन एरिया में रहना चाहते हैं। इस बात से कटारिया काफी नाखुश नजर आएं। बाद में लवकेश और विशाल को आपस में बातचीत करते हुए देखा गया। विशाल ने लवकेश से कहा कि उन्हें अपने ब्लॉग में प्रतियोगियों के असली चेहरे दिखाने हैं, लोगों को रोस्ट नहीं करना है। इस पर कटारिया ने कहा, ‘मैं ब्लॉगिंग में यही करता हूं। यही व्लॉग होता है भाई।’
ब्रेकअप के बाद भी इन बॉलीवुड स्टार्स की होती है बातचीत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed