BB OTT 2: बिग बॉस के घर में मनीषा रानी पर छाया भूत का छाया, फुकरा इंसान और एल्विश यादव बने बाबा
बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर इन दिनों काफी बज बना हुआ है। शो के नए प्रोमो में जिया शंकर और मनीषा रानी को घर के सदस्यों के साथ मजाक करते हुए दिखाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर इन दिनों काफी बज बना हुआ है। वाइल्ड कार्ड एंट्री होने के बाद घर में एक तरफ हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो के नए प्रोमो में जिया शंकर और मनीषा रानी को घर के सदस्यों के साथ मजाक करते हुए दिखाया गया है। दोनों ने ऐसा अभिनय किया जा रहा है जैसे कि उन पर भूत सवार हो गया हो।
प्रोमो में दिखा मनीषा का नया अवतार
नए प्रोमो में मनीषा रानी को अपने चेहरे पर ढेर सारा सफेद पाउडर और होठों के कोने पर खून जैसी लाल लिपस्टिक लगाकर सभी को डराते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस को अपने हाथों के बल चलते हुए देखा जा सकता है, जिससे घरवाले डर गए। इतना ही नहीं, जिया शंकर को चिल्लाते हुए भी देखा जा सकता है और जब उनसे पूछा गया कि क्या हुआ, तो उन्होंने ऐसे व्यवहार किया जैसे उन्हें कुछ पता ही नहीं हो।
फुकरा इंसान और एल्विश यादव बने बाबा
जहां जैद हदीद डरे हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव ने मनीषा और जिया को उन आत्माओं से मुक्त कराने के लिए बाबा का रूप धारण किया। पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे को पीछे से हंसते हुए देखा जा सकता है क्योंकि एल्विश और अभिषेक मंत्रोच्चार कर रहे हैं।
Celina Jaitly: 'इस सदमे से निकलने में पांच वर्ष लग गए,' जन्म के साथ बेटे को खोने पर छलका सेलिना जेटली का दर्द
सोशल मीडिया पर छाईं मनीषा रानी
जैसे-जैसे घर में मस्ती जारी है, घरवाले शरारत का आनंद ले रहे हैं और उनके साथ मिल रहे हैं। यह देखना मजेदार होगा कि आगे क्या होता है। नेटिजन्स ने कमेंट के जरिए मनीषा रानी की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा था, "मनीषा आग है।" एक अन्य ने लिखा, "मनीषा सबसे अच्छी मनोरंजन रानी हैं।" एक अन्य ने लिखा, "अभिषेक, एल्विश, मनीषा ओपी।"