फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss ott 2 fame Jad Hadid may participate in rohit shetty khatron ke khiladi 14 as per report

KKK 14: 'खतरों के खिलाड़ी' में दिखेगा यह विदेशी अभिनेता! नए सीजन को लेकर अटकलें तेज

Sun, 31 Mar 2024 01:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 31 Mar 2024 01:58 PM IST
सार

जद हदीद को  बिग बॉस ओटीटी 2 में देखा गया था। इस शो से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शो मे उन्होंने अपनी सह-प्रतियोगी आकांक्षा पुरी को 30 सेकंड के लिए लिप किस कर सभी को चौंका दिया था।

विज्ञापन
Bigg Boss ott 2 fame Jad Hadid may participate in rohit  shetty khatron ke khiladi 14 as per report
जद हदीद - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन जल्द ही आने वाला है। पिछले काफी समय से शो में भाग लेने जा रहे संभावित सेलिब्रिटी के नाम सामने आ रहे हैं।  इस बीच एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खतरों के खिलाड़ी के निर्माताओं ने नए सीजन के लिए अभिनेता-मॉडल जद हदीद से भी संपर्क किया है। 

विज्ञापन

Nayak 2: नायक 2 की तैयारी शुरू? निर्देशक एस शंकर ने अनिल कपूर से की मुलाकात, जल्द हो सकती है घोषणा!

विज्ञापन

मेकर्स संग चल रही बात?

इस शो में हिस्सा लेने के लिए जैद कथित तौर पर मेकर्स से बातचीत कर रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर सब कुछ सही दिशा में आगे बढ़ा तो इस रियलिटी शो में वे भाग ले सकते हैं।

बिग बॉस ओटीटी 2 से बटोरी थीं सुर्खियां

जद हदीद को  बिग बॉस ओटीटी 2 में देखा गया था। इस शो से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शो मे उन्होंने अपनी सह-प्रतियोगी आकांक्षा पुरी को 30 सेकंड के लिए लिप किस कर सभी को चौंका दिया था। इसके बाद लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की थी। बाद में, जब पैपराजी ने उनसे उस किस के बारे मे पूछा था तो उन्होंने उसे जिंदगी के सबसे अच्छे 30 सेकंड बताया था। बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद जद टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया में भी नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन

डिनो जेम्स ने जीता था पिछला सीजन

खतरों के खिलाड़ी की बात करें तो इस शो के सभी सीजन को लोगों ने खूब पसंंद किया है। इसका 13वां सीजन रैपर डिनो जेम्स ने जीता था। इसे दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में शूट किया गया था। जद हदीद के अलावा, केकेके के आगामी सीजन में मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा प्रतियोगी के रूप में दिख सकते हैं।
TMKOC: जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी के खिलाफ धरने पर बैठने की दी धमकी, आरोपपत्र दाखिल नहीं होने पर लिया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed