फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 19 Starts From Sunday 24th August TV And Ott Salman Khan Requests To Fans To Watch With Family

Bigg Boss 19: इस दिन से शुरू हो रहा बिग बॉस 19, सलमान खान ने की फैमिली के साथ देखने की अपील

Thu, 21 Aug 2025 01:52 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 21 Aug 2025 01:52 PM IST
सार

Bigg Boss 19 Premiere: खत्म हुआ फैंस का इंतजार बिग बॉस 19 के शुरू होने की डेट आई सामने। इस दिन होगा शो का प्रीमियर। जानिए कब और कहां देख सकेंगे ये रियलिटी शो।

विज्ञापन
Bigg Boss 19 Starts From Sunday 24th August TV And Ott Salman Khan Requests To Fans To Watch With Family
बिग बॉस 19 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान के लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस शो के प्रीमियर की तारीख और समय सामने आ गए हैं। सीरियल के नए प्रोमो में सलमान खान ने सामने आकर इस शो से जुड़ी बड़ी जानकारी साझा की है।

विज्ञापन

इस रविवार हो जाइए तैयार
मेकर्स की ओर से शेयर किए गए इस नए प्रोमो में सलमान खान बोल रहे हैं कि ‘जब हम साथ-साथ होते हैं, तब और भी ज्यादा ठाठ होते हैं। इसलिए बिग बॉस फैमिली के साथ ही देखिएगा।’ इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘राजनीति के दौर में पॉवर आएगी किसके हाथ, तैयार हो जाइए देखने के लिए बिग बॉस फैमिली के साथ।’ बिग बॉस का ग्रैंड प्रीमियर इस रविवार यानी 24 अगस्त को रात साढ़े 10 बजे से होगा। इस बार बिग बॉस टीवी पर कलर्स के साथ-साथ ओटीटी पर जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम होगा। ओटीटी पर शो 9 बजे से आएगा, जब टीवी पर साढ़े 10 बजे से देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


इस बार घर में चलेगा डेमोक्रेसी का राज
इस बार 'बिग बॉस 19' में कई बदलाव किए गए हैं। इस बार का शो पूरी तरह से राजनीति पर आधारित होगा, जिसमें डेमोक्रेसी का अनूठा तड़का देखने को मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, इस सीजन में कैप्टन की जगह लीडर चुना जाएगा। खबर है कि घर दो दलों में बंटा होगा और लीडर का चुनाव इन दलों के बीच हुए चुनाव के माध्यम से होगा।

इन नामों की है चर्चा, अब तक फाइनल नहीं हुए कंटेस्टेंट
शो के शुरू होने की तारीख का एलान कर दिया गया है, लेकिन अभी तक शो के कंटेस्टेंट के नामों की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कई नामों को लेकर चर्चा जरूर चल रही है, लेकिन मेकर्स की ओर से अब तक इन नामों की पुष्टि नहीं की गई है। जिन नामों की चर्चा चल रही है, उनमें गौरव खन्ना, अशनूर कौर, शहबाज बडेशा, हुनर हाली, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, अभिषेक बजाज, जीशान कादरी, बसीर अली, अपूर्वा मखीजा और पूरव झा जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि, कंटेस्टेंट के फाइनल नाम प्रीमियर पर ही पता चलेंगे।

इस बार अकेले सलमान नहीं करेंगे होस्ट
'बिग बॉस 19' को लेकर एक बड़ा बदलाव ये भी सुनने में आ रहा है कि इस बार यह शो अकेले सलमान खान होस्ट नहीं करेंगे। जानकारी के मुताबिक, सलमान खान के अलावा दो और होस्ट को भी साइन किया गया है। इनमें सलमान के साथ करण जौहर और फराह खान के 'बिग बॉस 19' को होस्ट करने की चर्चा है। वहीं इस बार शो की टाइमिंग भी लंबी है। इस बार यह 3 नहीं बल्कि 5 महीने तक चलेगा। हालांकि, अभी तक ये ऑफिशियली नहीं बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed