Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के गेम प्लान का हुआ पर्दाफाश? इन कंटेस्टेंट्स ने लगाए आरोप
Tanya Mittal Game Plan: 'बिग बॉस 19' में जब से तान्या मित्तल आई हैं, तभी से ही उनके बयान सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब उनके को-कंटेस्टेंट्स उनके गेम प्लान को लेकर खुलकर बातें करने लगे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तान्या मित्तल के गेम प्लान का पर्दाफाश?
मेकर्स की तरफ से एक प्रोमो जारी किया गया है जिसमें आवेज दरबार प्रणित मोरे के साथ बात करते हुए नजर आ रहे हैं। आवेज प्रणित से कहते हैं कि तान्या चाहती हैं कि सब लोग उसके खिलाफ हो जाएं। उसके अच्छा या बुरा लगने की बात नहीं है लेकिन वो यही चाहती है कि लोग उसके बारे में बात करें। आवेज की इस बात पर प्रणित भी कहते हैं कि हां अगर तुम लॉजिकल कारण नहीं दोगे तो दिक्कतें होंगी ही।
विज्ञापन विज्ञापन
पिछले एपिसोड में तान्या मित्तल और जीशान कादरी के बीच इस बात को लेकर बहस हुई कि वह स्मोकिंग एरिया साफ नहीं करेंगी। तान्या कहती हैं कि जो लोग स्मोकिंग एरिया यूज करते हैं, वह खुद सफाई करें। जबकि जीशान का कहना है कि सफाई की जिम्मेदारी तान्या की है तो उसे ही हर जगह को साफ करना चाहिए। आखिर में तान्या ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर स्मोकिंग ऐसा साफ नहीं करेगी।
जीशान कादरी ने शो में खाना ना देने की धमकी दी
जब तान्या ने स्मोकिंग एरिया साफ करने से मना किया तो जीशान ने बोला कि आपको खाना नहीं मिलेगा। इस पर तान्या बोलीं- ‘मत देना खाना।’ बाद में जीशान ने कहा कि तान्या इश्यू नहीं बनाएंगी तो शो में दिखेगी कैसे? इस पर तान्या भड़क गई। दोनों के बीच इसी बात काे लेकर खूब झगड़ा हुआ।
सोशल मीडिया यूजर्स ने किया तान्या को सपोर्ट
तान्या मित्तल को वैसे तो सोशल मीडिया पर लोग पसंद नहीं कर रहे हैं लेकिन स्मोकिंग एरिया साफ ना करने वाली बात पर वह उसे सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर कहता है, ‘मुझे तान्या पसंद नहीं है लेकिन इस बार वह बिल्कुल सही है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यहां पर तान्या सही है, उसका क्या लेना-देना इन बातों से।’ एक अन्य यूजर ने तान्या के इस फैसले की तारीफ की। ऐसे ही कई सपोर्टिंग कमेंट यूजर्स ने तान्या को लेकर किए हैं।