फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 18 Karan Veer Mehta and Shrutika in funny conversation about her husband arjun

Bigg Boss 18: करण वीर और श्रुतिका के बीच दिखें हंसी-मजाक के पल, पति के लिए कहा- वो सीधा बैंकॉक जाएगा

Tue, 08 Oct 2024 05:06 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 08 Oct 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 18 Karan Veer Mehta and Shrutika in funny conversation about her husband arjun
करणवीर और श्रुतिका - फोटो : इंस्टाग्राम
‘बिग बॉस 18’ की शुरुआत हो कई झगड़ों और मौज-मस्ती के साथ हो चुका है। इस सीजन में तमिल अभिनेत्री श्रुतिका अर्जुन हैं। श्रुतिका के मुताबिक उन्होंने बैक-टू-बैक चार फ्लॉप फिल्में दी हैं। मंगलवार के एपिसोड के नए प्रोमो में, हम उन्हें करण वीर मेहरा के साथ हंसी-मजाक करते हुए देख सकते हैं। इस दौरान करन उनके पति अर्जुन को लेकर मजाक करते हैं। आइए जानते हैं दोनों के बीच क्या बातचीत हुई?
विज्ञापन


पति के बैंकॉक जाने की प्लानिंग!
प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि सुबह का समय है और करण अपने वर्कआउट के लिए एक्सरसाइज बाइक पर हैं। श्रुतिका उनसे अपने पति अर्जुन के बारे में बात कर रही हैं। करण उन्हें चिढ़ाते हुए कहते हैं, ‘सोचो अर्जुन क्या कर रहा होगा? वह तुम्हें देख रहा होगा, लेकिन तुम उसे नहीं देख पा रही हो।’ करण के इतना कहने पर श्रुतिका उनके  घुटने पर थप्पड़ मारती है और उन्हें रुकने के लिए कहती है। श्रुतिका कहती हैं, ‘चाहे वह कुछ भी कर रहा हो, उसे किसी और लड़की से चैट नहीं करना चाहिए।’ उनकी इस बात के जवाब में करण कहते हैं, ‘अब कहां चैट करेगा। वो सीधा बैंकॉक जाएगा।’ यह सुनकर श्रुतिका हैरान रह गईं।
विज्ञापन

Mithun Chakraborty: हाथ में प्लास्टर बांधे दादा साहब फाल्के सम्मान लेने पहुंचे मिथुन, जताई खुशी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रशंसकों ने श्रुतिका को कहा प्यारी
इस प्रोमो वीडियो पर प्रशंसकों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्हें श्रुतिका की हरकतें प्यारी लगीं। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘तमिल लोग ही जानते हैं कि श्रुति बहुत दयालु व्यक्ति हैं।’ वहीं, एक अन्य ने लिखा, ‘वह कितनी प्यारी हैं।’ एक और यूजर ने लिखा, दक्षिण में श्रुतिका काफी प्रसिद्ध हैं और अपने भावपूर्ण और मजेदार तौर-तरीकों के लिए जानी जाती हैं। वह न तो किसी की नकल करती हैं और न ही कैमरे के प्रति सचेत रहती हैं। उन्हें एक मौका दें! वह एक अच्छी एंटरटेनर होंगी।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)



अर्जुन के लिए अपना प्यार किया जाहिर
एक और क्लिप में श्रुतिका, शिल्पा शिरोडकर से अर्जुन के बारे में बात करते हुए अर्जुन को 'हरा जंगल' कहती हैं। उन्होंने कहा कि अर्जुन ही वह कारण है जिसकी वजह से वह खुश हैं और वह उनकी सभी सफलताओं का जश्न मनाते हैं। उन्होंने कहा कि वह अक्सर सोचती है कि क्या वह 'उसकी हकदार भी हैं।' शिल्पा ने अर्जुन के लिए अपने प्यार को 'बहुत प्यारा' बताया।
Cardi B: लुक्स के कारण विवादों में घिरी कार्डी बी ने दिया ट्रोल्स को जवाब, बोलीं- तुम खुद आलू की तरह दिखती हो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed