फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Big update on Devara War 2 hero Jr NTR next film director Prashanth Neel will start shooting in end of 2024

NTR Jr-Prashanth Neel: जूनियर एनटीआर के फैंस के लिए बड़ी खबर, इस दिन शूटिंग शुरू करेंगे प्रशांत नील!

Wed, 08 May 2024 01:35 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 08 May 2024 01:35 PM IST
सार

जूनियर एनटीआर इस साल जुलाई महीने में 'देवरा' और 'वॉर 2' की शूटिंग पूरी कर लेंगे। 'देवरा' की अधिकतर शूटिंग निपट चुकी है। इसके बाद वह प्रशांत नील की फिल्म पर काम करेंगे।

विज्ञापन
Big update on Devara War 2 hero Jr NTR next film director Prashanth Neel will start shooting in end of 2024
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी फिल्म 'देवरा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके साथ-साथ वह 'वॉर 2' पर भी काम कर रहे हैं। इन दोनों फिल्मों की तो चर्चा हो ही रही है, लेकिन इनके अलावा एक और ऐसी फिल्म है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म की, जिस पर एक नया अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन


कहानी को अंतिम रुप देने पर चल रहा है काम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रशांत नील फिल्म की कहानी को खत्म करने में जुटे हुए हैं। वह जल्द ही इसे आखिरी रुप देकर पूरा करने वाले हैं। इसके बाद इसी साल के अंत में फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। जूनियर एनटीआर को प्रशांत नील की इस फिल्म में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्सुक है। उन्हें फिल्म से तगड़े मनोरंजन की उम्मीद है।
विज्ञापन


Preity Zinta: बड़बड़ की वजह से प्रीति जिंटा को मिली थी सुपर हिट फिल्म, निर्देशक की कर दी थी बोलती बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई तक शूटिंग पूरी कर लेंगे जूनियर एनटीआर 
कहा जा रहा है कि जूनियर एनटीआर इस साल जुलाई महीने में 'देवरा' और 'वॉर 2' की शूटिंग पूरी कर लेंगे। 'देवरा' की अधिकतर शूटिंग निपट चुकी है। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन कोरताला शिवा कर रहे हैं। फिल्म में बॉलीवुड के दो कलाकार- जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी अभिनय करते नजर आएंगे। इनके अलावा  श्रीकांत, शाइन टॉम चाको और प्रकाश राज भी 'देवरा' में काम कर रहे हैं।

Richa Chadha: कम स्क्रीन टाइम के बावजूद इन सितारों ने मचाया धमाल, लिस्ट में 'लज्जो' से लेकर 'अबरार' तक शामिल

यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है 'वॉर 2'
'वॉर 2' का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। यह एक एक्शन फिल्म है, जो यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। फिल्म में जूनियर एनटीआर और  ऋतिक रोशन की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी उतावले नजर आ रहे हैं। इन दोनों के साथ-साथ कियारा आडवाणी भी फिल्म में नजर आएंगी। दर्शकों के लिए खास बात यह है कि उन्हें 'वॉर 2' में आलिया भट्ट का कैमियो भी देखने को मिलेगा।

Bastar OTT Release: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'बस्तर', जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed