फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bhumi pednekar ramp walk at delhi coture week kalki kochlin arjun rampal also joins fdci event

Indian Couture Week: भूमि पेडनेकर ने रैंप पर दिखाया जलवा, राजकुमार राव-अर्जुन रामपाल ने भी किया वॉक

Sun, 27 Jul 2025 11:03 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 27 Jul 2025 11:03 PM IST
सार

Bhumi Pednekar Ramp Walk: फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से नई दिल्ली में इंडियन कोचर वीक 2025 का आयोजन किया जा रहा है। शो में पांचवे दिन बॉलीवुड के कई सितारे रैंप पर नजर आए। इन्हीं में से एक रहीं भूमि पेडनेकर।

विज्ञापन
bhumi pednekar ramp walk at delhi coture week kalki kochlin arjun rampal also joins fdci event
भूमि - फोटो : इंस्टाग्राम- @fdciofficial

विस्तार

इंडिया कोचर वीक 2025 के दौरान बॉलीवुड के कई सितारों का जलवा देखने को मिल रहा है। दिल्ली में फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से हो रहे इस भव्य फैशन शो के मंच पर तारा सुतारिया रिद्धिमा कपूर साहनी से लेकर अक्षय कुमार ने अपना जलवा दिखाया। अब शो के पांचवे दिन भी कई फिल्मी हस्तियां इस इवेंट में नजर आईं। भूमि पेडनेकर से लेकर अर्जुन रामपाल तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने रैप वॉक करके स्टाइल और ग्लैमर को दर्शकों के सामने पेश किया। 
विज्ञापन


भूमि पेडनेकर बनीं शो स्टॉपर 
इस इवेंट के दौरान भूमि पेडनेकर का लुक देखते ही बन रहा था। भूमि ने शो के दौरान डिजाइनर रितु कुमार के लिए वॉक किया। रितु के कलेक्शन की शो स्टॉपर के तौर पर भूमि काफी सुंदर लग रही थीं। भूमि ने इस दौरान लहंगा पहना हुआ था। जैसे ही भूमि रैंप पर आईं, हर किसी की नजरें उन्हीं पर थम गईं। 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Udaipur Files: फिल्म के निर्माता अमित जानी को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा, केंद्र सरकार का जताया आभार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by FDCI (@fdciofficial)


bhumi pednekar ramp walk at delhi coture week kalki kochlin arjun rampal also joins fdci event
राजकुमार राव-जिम - फोटो : इंस्टाग्राम- @fdciofficial
राजकुमार राव ने भी किया रैंप वॉक
डिजाइनर शांतनु और निखिल के लिए एक्टर राजकुमार राव ने भी रैंप वॉक किया। शांतनु और निखिल के कलेक्शन की थीम ब्लैक थी, इसलिए राजकुमार राव ने भी इस दौरान ब्लैक कलर का इंडो-वेस्टर्न पहना हुआ था। वहीं एक्टर जिम सरभ भी उन्हीं के कलेक्शन को पेश करते हुए नजर आए।

अर्जुन रामपाल-कल्कि भी बने शो का हिस्सा 
भूमि के अलावा शो में कल्कि कोचलिन और अर्जुन रामपाल भी नजर आए। जहां अर्जुन इस दौरान डिजाइनर शांतनु और निखिल के कलेक्शन को पेश करने के लिए रैंप पर उतरे। वहीं कल्कि कोचलिन ने भी इस मेगा इवेंट का हिस्सा बनकर चार चांद लगा दिए। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by FDCI (@fdciofficial)


अक्षय कुमार भी कर चुके हैं रैंप वॉक
इससे पहले शो के तीसरे दिन का आकर्षण रहे सुपरस्टार अक्षय कुमार, जो फाल्गुनी शेन पीकॉक की इंडो-वेस्टर्न कलेक्शन के साथ रैंप पर उतरे। अक्षय कुमार ने 12 साल बाद इस इवेंट में रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। सफेद रंग की शानदार इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में अक्षय कुमार ने शो स्टॉपर के रूप में रैंप पर कदम रखा। उनका ये लुक न सिर्फ क्लासिक और रॉयल लगा, बल्कि काफी स्टाइलिश भी नजर आया।

तारा सुतारिया ने भी जीता दिल
वहीं पहले दिन एक्ट्रेस तारा सुतारिया रैंप पर नजर आईं। इस दौरान उनका एक वीडियो काफी सुर्खियों में आ गया। इस दौरान अभिनेत्री को क्रीम कलर का स्ट्रैपलेस गाउन और चमकदार ज्वैलरी पहने दिखीं। रैंप के दौरान एक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड और अभिनेता वीर पहाड़िया भी नजर आए। इसके बाद दोनों का एक दूसरे को फ्लाइंग किस भी काफी चर्चाओं में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed