फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhool Bhulaiyaa 3 director Anees Bazmee has reacted to the demand for the sequel of Salman Khan movie Ready

Anees Bazmee: सोशल मीडिया पर उठी सलमान की फिल्म 'रेडी' के सीक्वल की मांग, निर्देशक अनीस बज्मी ने दिया ये जवाब

Sun, 13 Oct 2024 09:55 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 13 Oct 2024 09:55 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर बीते कुछ समय से फैंस साल 2011 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'रेडी' के सीक्वल की मांग कर रहे थै, जिसे लेकर अब फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
 

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 director Anees Bazmee has reacted to the demand for the sequel of Salman Khan movie Ready
अनीस बज्मी-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @aneesbazmee

विस्तार

बीते कुछ वर्षों से फिल्मों के सीक्वल की मांग अपने चरम पर हैं। विशेषकर नब्बे और 2000 के दशक की कई लोकप्रिय फिल्मों के अगले भाग को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार मांग उठ रही है। निर्माताओं के लिए भी सीक्वल के नाम पर फिल्म बेचना थोड़ा आसान हो जाता है और दर्शकों को भी अपनी पुरानी यादें ताजा करने का मौका मिल जाता है। बीते कुछ वर्षों में कई लोकप्रिय फिल्मों के सीक्वल रिलीज किए गए हैं। इस सूची में अब जल्द ही 'भूल भुलैया 3' का नाम भी जुड़ने वाला है, जिसका सफर साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया से शुरू हुआ था। अब सोशल मीडिया पर कुछ फैंस अनीस बज्मी की एक और लोकप्रिय फिल्म रेडी के सीक्वल की मांग कर रहे हैं, जिस पर निर्देशक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन


'रेडी' के सीक्वल को लेकर बोले अनीस बज्मी 
अनीस बज्मी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार कॉमेडी फिल्में बनाई हैं। इस बीच उनकी एक और लोकप्रिय फिल्म रेडी के सीक्वल को लेकर मांग उठनी शुरू हो गई है, जिस पर निर्देशक ने कहा कि फिलहाल 'रेडी 2' को लेकर उनके पास कोई ठोस योजना नहीं है,  लेकिन वह इस पर विचार करने के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'रेडी' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हालांकि, ये फिल्म उस दौर के रीमेक वाले ट्रेंड का हिस्सा थी। ये फिल्म श्रीनु वैतला द्वारा निर्देशित इस नाम की ही साउथ फिल्म की रीमेक है। 
विज्ञापन

रणबीर और रणवीर के स्टारडम पर राजकुमार ने कह दी यह बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान खान के साथ फिर काम करना चाहते हैं अनीस बज्मी
टाइम्स नाउ के साथ एक बातचीत के दौरान अनीस बज्मी ने 'रेडी' को लेकर बात की। उन्होंने कहा, "रेडी में सलमान खान की कॉमिक टाइमिंग अविश्वसनीय है। मुझे लगता है कि अगर हम ऐसा करने में सक्षम हो पाते हैं, तो हम एक बार फिर एक शानदार फिल्म दे सकते हैं। हम निश्चित रूप से इस पर विचार करेंगे। मैं सलमान खान के साथ एक बार फिर से काम करना पसंद करूंगा। उनके साथ मेरी फिल्में यादगार रही हैं। रेडी सुपरहिट थी और नो एंट्री एक कल्ट फिल्म है।” 
श्रद्धा कपूर और तृप्ति डिमरी की खूबसूरती ने बढ़ाईं फैंस की धड़कनें
'भूल भुलैया 3' के साथ आ रहे हैं अनीस बज्मी
बता दें कि साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'रेडी' में सलमान खान, असिन, परेश रावल, महेश मांजरेकर, मनोज पाहवा आदि कलाकार नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 186.02 करोड़ रुपये कमाए थे। यह फिल्म इसी नाम की एक तेलुगु फिल्म पर आधारित है, जिसमें जेनेलिया डिसूजा और राम पोथिनेनी ने अभिनय किया था। बात करें अनीस बज्मी के वर्क फ्रंट की, तो उनकी आगामी फिल्म भूल भुलैया 3 इस दिवाली 01 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर 'सिंघम अगेन' से टकराने वाली है। वहीं, सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' में व्यस्त हैं। इसके अलावा वो 'बिग बॉस 18' की मेजबानी करते भी नजर आ रहे हैं। 
Jigra Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी दर्शकों को नहीं लुभा पाई ‘जिगरा’, जानें कितना किया कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed