Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने फैंस को दिया प्यारा सरप्राइज, एलन वॉकर के शो में शिरकत करते नजर आए अभिनेता
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। इस बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई में एलन वॉकर के कॉन्सर्ट में शिरकत करते नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की तरफ से शानदार प्रतिक्रिय मिली है। हाल में ही फिल्म का टाइटल ट्रैक भी रिलीज हुआ, जिसे एक बार फिर फैंस से काफी प्यार मिला। इस गाने के लिए मशहूर अमेरिकी रैपर पिटबुल और दिलजीत दोसांझ ने मिलकर काम किया है। अब हाल ही में कार्तिक ने मुंबई में एलन वॉकर के कॉन्सर्ट में पहुंच कर फैंस को प्यारा सरप्राइज दिया है।
अभिनेता ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह मंच पर दर्शकों के लिए भूल भुलैया 3 का हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान फिल्म का टाइटल ट्रैक बज रहा था। फैंस भी उनके पूरा साथ देते नजर आ रहे थे। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, "रूह बाबा और एलन वॉकर।" अभिनेता द्वारा वीडियो साझा करते ही फैंस ने प्रतिक्रियाओं की बौछार कर दी। एक फैन ने लिखा, "आपको इस तरह देखना वाकई एक ट्रीट है। इस दिवाली आपको वो सब मिले जिसके लिए आप दिन-रात प्रार्थना कर रहे हैं।" वहीं दूसरे फैन ने लिखा, "यह कार्तिक आर्यन का युग है, हम बस इसी में जी रहे हैं।"
विज्ञापन विज्ञापन
Bollywood Celebs: किरदार में उतरने के लिए इन अभिनेताओं ने पी शराब, अदाकारी से लूटी वाहवाही
'भूल भुलैया 3' का टाइटल ट्रैक काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में फैंस को अमेरिकन रैपर पिटबुल को शामिल करना काफी पसंद आ रहा है। दिलजीत दोसांझ ने भी इस गाने में नीरज श्रीधर के साथ मिलकर अपनी आवाज दी है। फिल्म के इस टाइटल ट्रैक में मूल गाने का सार रखते हुए, इसमें थोड़ा अंतरराष्ट्रीय पॉप भी जोड़ा गया है। निर्माता भूषण कुमार ने गाने की भव्यता का जिक्र करते हुए कहा, "हम भूल भुलैया 3 के लिए इस गीत को पेश करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। पिटबुल, दिलजीत दोसांझ और नीरज श्रीधर को एक साथ लाना कुछ ऐसा है, जो भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं हुआ। प्रीतम और तनिष्क बागची ने संगीत दिया है और हम अब बॉलीवुड संगीत की सीमाओं को आगे बढ़ाना चाहते हैं।"
वीकएंड पर पटरी पर आई 'देवरा' की गाड़ी, 24वें दिन की इतनी कमाई
बताते चलें कि कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस आगामी हॉरर-कॉमेडी से निर्माता दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने का दावा कर रहे हैं। फिल्म में कार्तिक के अलावा विद्या बालन, त्रिप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित, विजय राज, संजय मिश्रा, राजपाल आदि कई कलाकार नजर आने वाले है। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस 1 नवंबर को रिलीज होगी, जहां इसकी टक्कर 'सिंघम अगेन' से होगी। फिल्म अपने मूल फ्रेंजाइजी की तीसरी किस्त है। साल 2007 में रिलीज हुए पहले भाग 'भूल भुलैया' में अक्षय कुमार और विद्या बालन नजर आए थे। ऐसे में एक बार फिर फैंस मंजुलिका के रूप में विद्या को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।
VVKWWV Collection Day 10: करवा चौथ पर 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' को मिला फायदा, 10वें दिन पकड़ी रफ्तार