{"_id":"63b80dc471d6412d1e00c941","slug":"pawan-singh-talk-about-his-controversial-life-yamini-singh-jyoti-singh-khesari-lal-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pawan Singh: विवादों में घिरे रहने पर पवन सिंह ने बयां किया अपना दर्द, बोले- बदनामी को मेरा भाग्य कह लीजिए..","category":{"title":"Bhojpuri","title_hn":"भोजपुरी","slug":"bhojpuri"}}
Pawan Singh: विवादों में घिरे रहने पर पवन सिंह ने बयां किया अपना दर्द, बोले- बदनामी को मेरा भाग्य कह लीजिए..
Fri, 06 Jan 2023 05:34 PM IST
मेघा चौधरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Fri, 06 Jan 2023 05:34 PM IST
सार
पवन सिंह ने बीते दिनों दिए एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की। इस दौरान अभिनेता ने विवादों से घिरे रहने और लाइमलाइट से दूरी बनाए रखने के बारे में बताया।
विज्ञापन
पवन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भोजपुरी के मशहूर अभिनेता पवन सिंह आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। पवन सिंह न सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि अपने गानों को लेकर भी काफी फेमस हैं। वहीं, अभिनेता अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। पवन सिंह अक्सर विवादों में भी घिर जाते हैं। वहीं, अब अभिनेता का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की है।
विज्ञापन
दर्शकों को बताया भगवान
पवन सिंह ने बीते दिनों दिए एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की और बताया कि ट्रोलिंग से उन्हें फर्क नहीं पड़ता। पवन सिंह कहते हैं, 'मेरा हमेशा से मानना रहा है कि काम करिए, लेकिन ऐसे काम करें कि उसकी चर्चा हो। हमारे दर्शक भगवान हैं और उनका आशीर्वाद मिलते रहना चाहिए बस।'
विज्ञापन
IIFA 2023 Postponed: तय तारीख पर नहीं होगा आईफा अवॉर्ड, अब फरवरी में नहीं बल्कि इस महीने सजेगा सितारों का मेला
विज्ञापन
लाइमलाइट से इसलिए बनाई दूरी
इसके साथ ही अभिनेता ने बताया कि वह लाइमलाइट से क्यों दूरी बनाकर रखते हैं। पवन सिंह से अपनी तुलना चटनी से करते हुए कहा, 'चटनी को अगर आप चाटकर खाएंगे तो ही मजा देती है। अगर उसे आप दाल चावल की तरह खाने वाले हैं, तो उसका मजा किरकिरा हो जाता है।' उन्होंने कहा कि मैं माताओं और बहनों की बहुत इज्जत करता हूं। मेरे मुंह से कभी ये नहीं निकल सकता कि कितनी लड़कियां गिर गईं। मैं उन्हें माता-बहन ही कहता हूं।
Akshay Kumar: क्या अक्षय कुमार ने छोड़ दी आनंद एल राय की 'गोरखा'? निर्माता ने खुद बताई पूरी सच्चाई
विवादों को लेकर कही यह बात
पवन सिंह ने अपने विवादों से भरी जिंदगी को लेकर कहा, 'बदनामी को मेरा भाग्य कह लीजिए। मैं काम खत्म करके घर जाता हूं। काम शुरू होने से पहले जिम जाता हूं, चाहता हूं कि बदनामी हटे पर वो मेरे कंधे पर लदी रहती है।' वहीं, अपनी सफलता को लेकर अभिनेता ने कहा कि यह सब जनता का प्यार है। आदमी धन लेकर नहीं जाता है। प्यार ही साथ में जाता है। मेरी संपत्ति यही रह जाएगी।
Athiya Shetty-Kl Rahul: सामने आ गई अथिया-राहुल की शादी की तारीख, ये होगा वेडिंग वेन्यू!