फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   bhojpuri film fulwaa trailer release ritesh pandey pravesh lal yadav preeti shukla film

Fulwaa Trailer: 'फुलवा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, दिल छू लेगी शिक्षा के लिए जबरदस्त संघर्ष करती बेटी की कहानी

Thu, 15 Jun 2023 10:17 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 15 Jun 2023 10:17 AM IST
सार

फुलवा का ट्रेलर एक ऐसी लड़की की कहानी पर आधारित है जो कि पढ़ना चाहती है और शिक्षा के लिए घर-घर में नई रोशनी लाना चाहती है।

विज्ञापन
bhojpuri film fulwaa trailer release ritesh pandey pravesh lal yadav preeti shukla film
फुलवा ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी सिनेमा आज के समय में देश और दुनिया का जाना-पहचाना  नाम बन चुका है। अब भोजपुरी सिनेमा की पहचान सिर्फ यूपी और बिहार तक ही नहीं रह गई है, बल्कि कई विदेशियों को भी अब भोजपुरी गाने सुनते देखा गया है। रितेश पांडे, रवि किशन, मनोज तिवारी, आम्रपाली दुबे, मोनालिसा आदि इस सिनेमा के जाने पहचाने नाम हैं। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रियता को देखते हुए अब मेकर्स भी खूब नई फिल्में लेकर आ रहे हैं। हाल ही में रितेश पांडे की आने वाली फिल्म फुलवा का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं कि उसमें क्या है
विज्ञापन


कैसा है ट्रेलर
फुलवा का ट्रेलर एक ऐसी लड़की की कहानी पर आधारित है जो कि पढ़ना चाहती है और शिक्षा के लिए घर-घर में नई रोशनी लाना चाहती है। माता-पिता उसकी शादी ऐसे घर में कर देते हैं जहां उसका पति अपनी पत्नी की पढ़ाई में उसका साथ देता है और उसके कलेक्टर बनने के सपने को अपना सपना मान बैठता है। इसी बीच उसकी जिंदगी में बहुत बदलाव होते हैं और आखिरकार फुलवा कलेक्टर बन जाती है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Richa Chadha: ऋचा चड्ढा को खूब आई भोली पंजाबन की याद, इसी फिल्म की शूटिंग पर मिला उन्हें सबसे कीमती तोहफा

स्टारकास्ट
स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में रितेश पांडेय, प्रवेश लाल यादव, प्रीति शुक्ला, किरण यादव, माया यादव, दीपक सिन्हा, प्रेम दुबे आदि ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म के निर्देशक अनिल नैनन हैं। एम जे फिल्म्स एंड स्टूडियो प्रेजेंट्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में मधुकर आनंद और सी.बी. दिनेश ने अपना म्यूजिक दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed