Nirahua: निरहुआ के बंगले पर किस भोजपुरी विलेन ने किया 'कब्जा'?, जानें क्या है पूरा मामला
भोजपुरी जगत के सुपर हीरो निरहुआ किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह जब भी फिल्मी पर्दे पर अपनी हसीना को बचाने पहुंचते हैं तो उनके सामने हमेशा खूंखार विलेन खड़ा नजर आता है। लेकिन इस बार एक्टर को लेकर कुछ ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फैंस को भी काफी दुख पहुंचाया है। आखिर निरहुआ की परेशानी वजह कौन है? आइए जानते हैं...
विस्तार
निरहुआ की एक्टिंग और गायिकी के दीवानों की कमी नहीं है. फैंस हमेशा ही उनकी फिल्मों और तड़कते भड़कते म्यूजिक वीडियोज का इंतजार करते हैं। लेकिन, इस बार एक्टर को लेकर कुछ ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैंस को भी काफी दुख पहुंचाया है। दरअसल, निरहुआ की परेशानी की वजह कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी विलेन संजय पांडे हैं। बता दें कि निरहुआ के सामने इस खूंखार विलेन की भूमिका ज्यादातर फिल्मी पर्दे पर संजय पांडे ने निभाई है। जिस तरह संजय पांडे फिल्मी पर्दे पर निरहुआ से उनकी हीरोइन को छीनने की पूरी प्लानिंग करते नजर आते हैं, तो वहीं असल जिंदगी में भी अब कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है।
संजय पांडे ने हाल ही में निरहुआ के दो मंजिला आशियाने के सामने खड़े हुए एक वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, 'दोस्तों दिनेश लाल यादव और प्रवेश लाल यादव जी की यह बिल्डिंग मैंने चंद्रकांत यादव से खरीद ली। अब यह मेरी है'। संजय पांडे की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद उनके फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं।
दूसरी ओर, प्रवेश लाल यादव ने संजय पांडे की इस वीडियो पर हंसने वाले इमोजी बनाकर अपना रिएक्शन दिया है। वीडियो में संजय पांडे चंद्रकांत यादव से बोलते नजर आ रहे हैं कि 'अगर वह इस बिल्डिंग के 10 लाख रुपये और मांगते तो वह उन्हें खुशी-खुशी दे देते।'
इस वीडियो पर जब प्रवेश लाल यादव ने कमेंट किया तो भोजपुरी के विलेन कैसे खुद को रिप्लाई करने से रोक पाते। प्रवेश लाल यादव के कमेंट पर संजय पांडे ने कमेंट करते हुए लिखा कि अपनी बिल्डिंग की देखभाल करने के लिए आपने गलत आदमी को चुना था। इसके बाद चंद्रकांत यादव ने कमेंट करते हुए कैप्शन में लिखा 'अपने ही आदमी को बेचा हूं घर का माल घर में है'। सोशल मीडिया पर भोजपुरी स्टार किए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक इन सब पर सुपरस्टार निरहुआ का कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर फिर प्रकाश राज का फूटा गुस्सा, कहा- अंतर्राष्ट्रीय जूरी ने उन पर थूका