फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri Star Khesari Lal Yadav Shilpi Raj New Song Sadi Ke Plate Out

Sadi Ke Plate Song: बवाल है खेसारी लाल यादव का नया गाना 'साड़ी की प्लेट', कनिष्का के साथ जोड़ी लाजवाब

Tue, 15 Oct 2024 02:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 15 Oct 2024 02:12 PM IST
सार

 'जुम्मा चुम्मा' गाने के बाद खेसारी अपना एक और गाना लेकर आए हैं। उनका  'जुम्मा चुम्मा' गाना पहले से यूट्यूब की म्यूजिक कैटेगरी में गर्दा उड़ा रहा है। और नया गाना और भी धमाकेदार है।

विज्ञापन
Bhojpuri Star Khesari Lal Yadav Shilpi Raj New Song Sadi Ke Plate Out
Sadi Ke Plate Song - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का भौकाल टाइट है। उनका बीते दिनों रिलीज हुआ गाना 'जुम्मा चुम्मा' धमाल मचा रहा है। यूट्यूब पर म्यूजिक कैटेगरी में यह दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इस बीच अभिनेता का आज एक और नया गाना रिलीज हुआ है। जी हां, खेसारी का गाना 'साड़ी की प्लेट' जारी कर दिया गया है, जिसमें वे नवोदित अभिनेत्री कनिष्का के साथ रोमांस करते नजर आए हैं।

विज्ञापन

Bhojpuri Star Khesari Lal Yadav Shilpi Raj New Song Sadi Ke Plate Out
Sadi Ke Plate Song - फोटो : वीडियो ग्रैब

धमाकेदार है नया गाना
खेसारी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कल 14 अक्तूबर को पोस्ट साझा कर अपने आगामी म्यूजिक एल्बम "साडी के प्लेट" का पोस्टर जारी किया था। आज 15 अक्तूबर को यह गाना आर जे म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है। इस गाने को खेसारी लाल और शिल्पी राज ने गाया है। इस गाने में भी अभिनेता के डांस का धमाल देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्का के साथ खूब जमी जोड़ी
खेसारी के नए गाने के बोल गीतकार डीके दीवाना ने लिखे हैं। वहीं, म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। गाने का वीडियो लक्की विश्वकर्मा ने डायरेक्ट किया है। गाने को खेसारी और अभिनेत्री कनिष्का पर फिल्माया गया है और दोनों की जोड़ी बहुत जबर्दस्त है। फैंस को गाना खूब पसंद आ रहा है। यूजर कमेंट कर रहे हैं कि 'खेसारी भैया के गाने का नया रिकॉर्ड बनना चाहिए'।
New Poster Of Do Patti: काजोल ने साझा किया दो पत्ती का नया पोस्टर, फिल्म को देखने के लिए बेकरार हैं प्रशंसक

विज्ञापन

इस फिल्म से शुरू की अभिनय पारी
खेसारी लाला भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित कलाकार हैं। उनकी गायकी के भी फैंस दीवाने हैं। खेसारी को लोकप्रियता भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली। 2000 में आई खेसारी की पहली फिल्म साजन चले ससुराल से वो भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए। उनकी फिल्म 'साजन चले ससुराल' ने उन्हें रातों रात भोजपुरी फिल्मों का सुपर स्टार बना दिया इसके बाद उन्होंने पीछे मुडकर नहीं देखा। 
Citadel Hunny Bunny Trailer: एक्शन से भरपूर दिखा सिटाडेल हनी बनी का ट्रेलर, पहली बार साथ दिखेंगे सामंथा-वरुण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed