फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhaiyyaji actor Manoj Bajpayee regrets not doing Devdas was getting a chance to play Chunni Lal character

Manoj Bajpayee: भंसाली की ‘देवदास’ ना करने का मनोज बाजपेयी को है पछतावा, इस किरदार को निभाने का मिल रहा था मौक

Thu, 30 May 2024 08:02 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 30 May 2024 08:02 PM IST
सार

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने एक साक्षात्कार के दौरान साझा किया कि उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास ना कर पाने का पछतावा है। अभिनेता ने खुलासा किया कि फिल्म में उन्हें चुन्नी लाल की भूमिका की पेशकश हुई थी।

विज्ञापन
Bhaiyyaji actor Manoj Bajpayee regrets not doing Devdas was getting a chance to play Chunni Lal character
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम @bajpayee.manoj

विस्तार

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘भैयाजी’ सिनेमाघरों में आ चुकी है। हालांकि, फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है, लेकिन मनोज बाजपेयी अपने अभिनय के चलते चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता से जब एक साक्षात्कार में पूछा गया कि क्या उन्हें किसी फिल्म को ठुकराने का पछतावा है? इसपर अभिनेता ने कहा कि उन्होंने ऐसी कोई भी फिल्म नहीं ठुकराई है जो व्यावसायिक रुप से बहुत अच्छी चली हो, सिवाय संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ के। 
विज्ञापन


देवदास बनना चाहते थे मनोज बाजपेयी
अभिनेता ने बताया कि वह भंसाली की इस फिल्म में देवदास की भूमिका निभाना चाहते थे, जो शाहरुख खान को मिली। बता दें कि अभिनेता अपने थिएटर के दिनों से ही देवदास की भूमिका निभाना चाहते थे। 
विज्ञापन

पहले हफ्ते में नहीं चला 'भैया जी' का जादू, जानें कुल कमाई
विज्ञापन
विज्ञापन


‘देवदास’ छोड़ने का है पछतावा
यूट्यूब पर दिए गए एक साक्षात्कार में जब मनोज बाजपेयी से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी ऐसी फिल्म को ठुकराया है जो बड़ी हिट हुई हो। उन्होंने स्पष्ट रुप से कहा कि नहीं। अभिनेता ने आगे कहा, ‘हां मुझे  देवदास में जैकी श्रॉफ की भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन उसके लिए मैंने तुरंत मना कर दिया। मैंने संजय से कहा, संजय, यार, मेरी तो हमेशा से इच्छा थी देवदास करने की। वह फिल्म सुपरहिट हुई, लेकिन मुझे उसे छोड़ने का पछतावा है।  मैं अपने थिएटर के दिनों से ही देवदास का किरदार निभाना चाहता था। लेकिन मुझे इस बात का कभी बुरा नहीं लगा।’ 

शेखर सुमन को चुन्नी लाल के किरदार की हुई थी पेशकश
'हीरामंडी' के प्रचार के दौरान शेखर सुमन ने भी साझा किया था कि देवदास में उन्हें चुन्नी लाल का किरदार निभाने की पेशकश हुई थी, लेकिन अपनी व्यस्तता के चलते वह इस किरदार को नहीं कर सके। ‘देवदास’ शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित के करियर में मील का पत्थर साबित हुई। 
Manoj Bajpayee: बॉलीवुड में बढ़ते तलाक की दर पर मनोज बाजपेयी की दो टूक, सितारों के ड्रग्स सेवन पर भी की बात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed