Maeraa Misshra: फरवरी में सात फेरे लेंगी ‘भाग्यलक्ष्मी’ फेम एक्ट्रेस मायरा, बोलीं- 3 महीने का ब्रेक लूंगी
Maeraa Misshra: अभिनेत्री मायरा मिश्रा ने शादी के बाद एक्टिंग से ब्रेक लेने का विचार बना लिया है। अभिनेत्री अपनी शादीशुदा जिंदगी को पूरी तरह ले एंजॉय करने के लिए यह फैसला ले रही हैं।
विस्तार
टीवी अभिनेत्री मायरा मिश्रा ने पिछले साल अप्रैल में डर्मेटोलॉजिस्ट राजुल यादव से सगाई की थी। 21 फरवरी को दोनों दिल्ली में शादी के बंधन में बंधेंगे। अभिनेत्री को ‘भाग्यलक्ष्मी’ सीरीज में मलिश्का की भूमिका के लिए जाना जाता है। लगभग साढ़े तीन साल इस शो का हिस्सा रहने के बाद अभिनेत्री अब इससे ब्रेक लेना चाहती हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह?
इसलिए ले रहीं ब्रेक
अभिनेत्री ने शो से ब्रेक लेने की घोषणा की और बताया कि वह ब्रेक क्यों ले रही हैं। अभिनेत्री ने कहा, "मैं कुछ समय अपने लिए लेना चाहती हूं, ताकि अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय और एडजस्ट कर सकूं। मैं और राजुल लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे हैं। मैं मुंबई और दिल्ली के बीच चक्कर लगाने की बजाय उनके परिवार के साथ समय बिताना चाहती हूं। मैंने अपनी जिंदगी के नए अध्याय पर फोकस करने के लिए तीन महीने का ब्रेक ले रही हूं।"
यह खबर भी पढ़ें: Wednesday Box office Report: कोई नहीं है 'स्काई फोर्स' की टक्कर में, बॉक्स ऑफिस से हटने की कगार पर 'इमरजेंसी'
शादी के बाद ये काम करेंगी अभिनेत्री
शुरू में अभिनेत्री अपनी शादी के बाद जगह बदलने की सोच रही हैं। वह दिल्ली में इंटिरियर और मेकअप इंडस्ट्री में लिमिटेड फॉर्मेट के शोज करेंगी। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि राजुल की दादी उन्हें काम जारी रखने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा, "राजुल की दादी मुझे काम जारी रखने के लिए प्रेरित करती हैं। हम मुंबई और दिल्ली के बीच के समय को बराबर बांटने की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।"
यह खबर भी पढ़ें: Ramesh Deo: घोड़ों की रेस की वजह से मिली पहली मराठी फिल्म, चायवाले की बात सुनकर किया हिंदी सिनेमा का रुख
मायरा मिश्रा के बारे में
मायरा मिश्रा की बात करें तो एक्ट्रेस ने कई टीवी शो जैसे ‘बहू बेगम’, ‘स्प्लिट्सविला 11’ आदि में काम किया है। वह लंबे समय तक अध्ययन सुमन के साथ रिलेशनशिप में थीं।